Type Here to Get Search Results !

हिमालय की 12500 फीट की चोटी पर तिरंगा फहराया

हिमालय की 12500 फीट की चोटी पर तिरंगा फहराया

धार जिले के गौतम निर्मल जैन ने माइनस 13 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा

जिला ब्यूरो चीफ-मोहन मोरी, 9977979099


धार। गोंडवाना समय।
धार जिले के टाण्डा के बेटे गौतम निर्मल जैन ने माइनस 13 डिग्री तापमान में हिमालय की एक 12500 फीट की चोटी पर तिरंगा फहराया है। यह कीर्तिमान रचने वाले टांडा के वह सभवत: एक ही है।

जानकारी के अनुसार बिकट स्पोर्टस और ट्रैक एडवेंचर्स के द्वारा अनेक राज्यो से कुल 32 युवाओं न हिस्सा लिया, जिसमे से एक टांडा के गौतम पिता निर्मल कुमार जैन भी शामिल रहे। 

8 सदस्य ही सबसे ऊंची चोटी पर पहुचकर तिरंगा फहराया


32 युवाओं में से सिर्फ 8 सदस्य ही सबसे ऊंची चोटी पर पहुचकर तिरंगा फहराया है। जिसमे गौतम जैन टाण्डा, दिल्पेश रमेश जैन इंदौर, लवेश सुनील जैन इंदौर, आशी सुनील जैन, निखिल मकवानी पंजाब, गोरी शंकर तमिलनाडु, हिमांशु चेन्नई ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है, इन्होंने चुनोतियो के बीच माइनस 13 डिग्री तापमान में हिमालय की केदारकंठ चोटी(12500 फीट) पर चढ़ कर तिरंगा फहराया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.