Type Here to Get Search Results !

किसान आंदोलन के समर्थन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 26 जनवरी को ट्रेक्टर रैली मार्च परेड करेगी-देवेन्द्र मरावी

किसान आंदोलन के समर्थन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 26 जनवरी को ट्रेक्टर रैली मार्च परेड करेगी-देवेन्द्र मरावी 

अमरकंटक राष्ट्रीय अधिवेशन में मण्डला जिले से गोंगपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील 

14 जनवरी को अमरकंटक में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन 


मण्डला। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिÞला शाखा गढ़ा मंडला मप्र की बैठक 10 जनवरी 2021 को गोंडी पब्लिक ट्रस्ट रिपटा घाट मंडला में जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र मरावी जी की अध्यक्षता मेंं सम्पन्न हुई। जिसमें सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीगणों द्वारा संगठन को मजबूत कैसे किया जाए उक्त विषय पर बारी बारी से अपने विचार व्यक्त किए।


वहीं आगामी दिनों में 14 जनवरी 2021 को अमरकंटक में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में टेक्टर रैली मार्च परेड करेंगे। 

मीरा बाई तेकाम एवं द्रोपदी वरकड़े को महिला मोर्चा कार्यकारिणी में दी जिम्मेदारी 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मण्डला की जिला स्तरीय बैठक में महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला कार्यवाहक अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्ञानवती सुरसाम द्वारा ब्लाक अध्यक्ष मीरा बाई तेकाम एवं ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष मंडला द्रोपदी वरकड़े को नियुक्ति प्रदान की गई वहीं घुघरी तहसील अध्यक्ष सोमा सिंह धुर्वे को भी नियुक्त किया गया। नव नियुक्त महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर बधाई शुभकामनायें दी गई। 

बैठक में ये रहे मौजूद 


बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी समारू सिंह मरावी, देवी सिंह सैयाम, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष वकील खान, निर्मल मरावी डॉ राकेश मसराम, प्रमोद नरेती, संतोष धुर्वे, सुरजीत पटेल, विकास लखपति, पंजु उइके, सदा राम परस्ते, गंगा नरते, सहबा मरकाम, राकेश उइके, अपीश मरावी, धीरा उइके, ब्लाक अध्यक्ष हरदयाल भवेदी, नवाजी मरकाम, बाला मरकाम, पुरूषोत्तम काकोड़िया, विजय मरकाम, ज्ञान सिंह नरते, कमोद सिंह वरकड़े, अशोक परते, सुंदर मसराम, सोहन सुरसाम, लाल सिंह पन्द्रो, सुम्मत केराम एवं मातृशक्ति रजनी मरावी, भागवती, सरिता परते, संगीता मरावी, गीतांजलि भवेदी, नरबदिया मरावी, संगीता वरकड़े, विसनवती मरावी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.