Type Here to Get Search Results !

आमाडांड़ कोयला खदान में 58 लोगों को प्रबंधन द्वारा नौकरी से निकालने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

आमाडांड़ कोयला खदान में 58 लोगों को प्रबंधन द्वारा नौकरी से निकालने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

आमाडांड़ कोयला खदान परियोजना अनूपपुर में अनिश्चित कालीन हड़ताल पांचवे दिन भी जारी 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अनूपपुर के द्वारा की जा रही अनिश्चित कालीन हड़ताल


अनुपपुर। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा आमाडांड़ कोयला खदान में 58 लोगों को प्रबंधन के द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया है।


इसके साथ ही 6 सूत्रीय मागों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा सरकार, शासन, प्रशासन के संज्ञान में लाकर मांगों को पूरा कराने के लिये पांचवे दिन भी हड़ताल जारी है। यह हड़ताल 20  जनवरी 2021 से धरना प्रदर्शन आंदोलन के साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल मेन गेट पर शुरू  किया गया है। 

मांग पूरी नहीं होगी तब होगी हड़ताल


तिरूमाल ललन सिंह परस्ते, जिला अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अनूपपुर मध्यप्रदेश ने जानकारी देते हुये बताया कि हड़ताल के बाद 2 दौर की बैठक जिला प्रशासन एवं कालरी प्रबंधन के साथ हो चुकी है। जिसमें कॉलरी प्रबंधन किसानों के मागों को मानने के लिए तैयार नहीं है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा हड़ताल निरंतर किया जायेगा जब तक कि किसानों की मांगे पूरी नहीं की जाती है। 

ब्लॉक, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता हो रहे शामिल 


तिरूमाल ललन सिंह परस्ते, जिला अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अनूपपुर मध्यप्रदेश ने जानकारी देते हुये बताया कि अनिश्चित कालीन हड़ताल में अमर बहादुर सिंह श्याम ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराजगढ़, अमर सिंह बरकड़े ब्लॉक अध्यक्ष जैतहरी, सुखलाल सिंह परस्ते ब्लॉक अध्यक्ष अनूपपुर एवं बीरन सिंह आर्मो ब्लॉक अध्यक्ष कोतमा के द्वारा प्रत्येक पा्ररंभ दिन से ही 10-10 कार्यकर्ताओं को अपने अपने ब्लॉक से प्रतिदिन हड़ताल में भेजा जा रहा है। वहीं जिला पदाधिकारी भी हड़ताल में शामिल हो रहे है।  


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.