Type Here to Get Search Results !

लोकतंत्र में ऐसा दमन पहली बार देखने को मिला-राजकुमार खुराना

लोकतंत्र में ऐसा दमन पहली बार देखने को मिला-राजकुमार खुराना 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा शनिवार को राज भवन का घेराव कर रैली, विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ के नेतृत्व में शांति पूर्ण ढंग से किया जा रहा था। 

मुख्यमंत्री के इशारे पर की गई कार्यवाही की निंदा किया 

वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की मंशा किसान बिल के विरोध को लेकर सही नहीं थी उनके आदेश पर पुलिस द्वारा किसान भाईयों व कांग्रेस जनों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज, आंसू गैस, वाटर केनन से किसानों को घायल किया गया जिसमें एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की हाथ से उंगली अलग कर दी गयी, लोकतंत्र में ऐसा दमन पहली बार देखने को मिला। किसानों और कांग्रेसी कार्यकतार्ओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के इशारों पर की गयी बर्बरता पूर्ण कार्यवाही की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने कड़ी निंदा की है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.