Type Here to Get Search Results !

अलोनिया टोल नाका के कारण अनावश्यक नागरिकों पर पड़ रहा आर्थिक भार को जनहित में समाप्त करने सौंपा ज्ञापन

अलोनिया टोल नाका के कारण अनावश्यक नागरिकों पर पड़ रहा आर्थिक भार को जनहित में समाप्त करने सौंपा ज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा तकनीकि मापदण्ड को दरकिनार कर निर्माण से बढ़ रही दुघर्टनायें 

विधायक ने कराया था अवगत नहीं कर रहे बेहतर कार्यवाही, ठेकेदार सहित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग 

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सिवनी विधायक दिनेश राय ने सौपा ज्ञापन


सिवनी। गोंडवाना समय। 

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की महात्वाकांक्षी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत निमार्णाधीन  फोरलेन मार्ग का निरीक्षण करने हेतु सिवनी जिला में आगमन पर केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को 1 जनवरी 2021 को विधानसभा क्षेत्र सिवनी के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा विभिन्न कार्यों को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

अलोनिया टोल नाका को लो.नि.वि. ने बताया गलत, दु:खद दुघर्टनायें नहीं थम रही 


केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को सौपे गये ज्ञापन में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि जिला मुख्यालय सिवनी से जबलपुर की ओर जाने वाले फोरलेन मार्ग में ग्राम अलोनिया थाना बण्डोल में स्थित टोल नाका लगभग 8-9 वर्ष से संचालित है। इस टोल नाके को लखनादौन -नरसिंहपुर फोरलेन मार्ग के निर्माण के उपरांत प्रारंभ किया गया था।

वर्तमान में नागपुर-जबलपुर तक फोरलेन मार्ग का निर्माण हो चुका है। जिसके अंतर्गत ग्राम अलोनिया के अतिरिक्त लखनादौन के पास ग्राम मढ़ई एवं बरगी के आगे भी टोल नाकों का संचालन प्रारंभ हो चुका है। ग्राम अलोनिया (बण्डोल) में स्थित टोल नाका वर्तमान स्थिति में फोरलेन दूरी (सिवनी मुख्यालय से लगभग 18 किमी) में टोल लेना आमजनों के लिए उचित नहीं है। सिवनी के आमजनों को आवागमन में अतिरिक्त आर्थिक भार वहन करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा भी उक्त टोल नाके को तकनीकि रूप से गलत स्थान मे संचालित होना बताया गया है। अलोनिया टोल नाके में आये दिन दुर्घनाए होती रहती है।
            अभी तक इस मार्ग में अनेकों दु:खद दुर्घटनायें हो चुकी हैं जो सर्वविदित है। बीते दिनों हुई दुखद दुर्घटना में एक साथ 5 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। ग्राम अलोनिया (बण्डोल) स्थित टोल प्लाजा को जनहित में आम नागरिकों के हितार्थ व आये-दिन हो रही दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पूर्णत: बंद कराये जाने हेतु अनुरोध किया ताकि जिले के आमजनों को वर्तमान परिस्थितयों में नियमानुरूप अतिरिक्त आर्थिक भार वहन ना करना पड़ें इसके साथ ही टोल प्लाजा में हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके ।

सिवनी-छपारा से लखनादौन (बंजारी मंदिर के आसपास दोनों ओर) मार्ग में हुआ घटिया कार्य 

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को सौपे गये ज्ञापन के दौरान सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि सिवनी से जबलपुर की ओर जाने वाले मार्ग में सिवनी-छपारा से लखनादौन (बंजारी मंदिर के आसपास दोनों ओर) फोरलेन मार्ग अंसतुलित एवं तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण आये दिन दुर्घनाएं होती रहती है। अभी तक इस मार्ग में अनेकों दु:खद दुर्घटनायें हो चुकी हैं जो कि सर्वविदित है। 

विभागीय अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत की हो जांच  

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को उक्त मार्ग के संबंध में अवगत कराये जाने पर भी इस संबंध में कोई बेहतर कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों की ठेकेदार से मिलीभगत है। विधायक श्री दिनेश राय ने कहा कि फोरलेन मार्ग सिवनी-छपारा से लखनादौन (बंजारी मंदिर के आसपास दोनों ओर) मार्ग में घटिया स्तर का कार्य हुआ है।
         जिसका सुधारीकरण कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है ताकि हो रही दुर्घटनाओं में अंकुश लग सके। उक्त फोरलेन मार्ग का तकनीकी रूप से सुधार कार्य/मरम्मत व जॉच कराए जाने के साथ ही संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराये जाने हेतु सिवनी विधाय श्री दिनेश राय ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से विनम्र अनुरोध किया है। 

लखनादौन से मण्डला-रायपुर मार्ग में बायपास (लिंक रोड) निर्माण कराये जाने की मांग 


इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि लखनादौन, जिला सिवनी में वर्तमान समय में सभी प्रकार के छोटे व भारी वाहनों का लखनादौन होकर मण्डला-रायपुर मार्ग में आवागमन होता है। नागपुर-जबलपुर फोरलेन मार्ग में वाहन सीधे बायपास से अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं किन्तु लखनादौन से मण्डला-रायपुर मार्ग के लिए बायपास (लिंक रोड) नहीं होने से वाहन लखनादौन मुख्यालय होकर आवागमन करते हैं जिससे आये-दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
        मण्डला-रायपुर मार्ग के लिए लखनादौन से बायपास मार्ग नहीं होने के कारण लखनादौन में यातायात का अधिक दबाव रहता है। जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में यातायात के दबाव को देखते हुए आमजनों की सुरक्षा एवं सुलभ आवागमन के लिए लखनादौन से मण्डला-रायपुर मार्ग में बायपास (लिंक रोड) निर्माण कराया जावे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.