Type Here to Get Search Results !

यह किसान विरोधी नहीं देश विरोधी बिल है, जिससे देश का प्रत्येक व्यक्ति होगा प्रभावित-अर्जुन सिंह काकोड़िया

यह किसान विरोधी नहीं देश विरोधी बिल है, जिससे देश का प्रत्येक व्यक्ति होगा प्रभावित-अर्जुन सिंह काकोड़िया

6 वर्षो में मोदी सरकार ने लाभ के सरकारी उपक्रमों को बेचने का काम किया-राजकुमार खुराना 


सिवनी। गोंडवाना समय।

मध्य प्रदश्ो कांग्रेस कमेटी के निदेर्शानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसान विरोधी बिल के विरोध में चक्का जाम का किया गया। ग्राम नगझर सोहाने पेट्रोल पम्प के सामने दोपहर 12 बजे से सभी कांग्रेस जन एकत्रित होने के बाद 3 बजे तक उक्त सड़क मार्ग पर बैठ कर चक्का जाम किया। इस अवसर पर बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि यह किसान विरोधी बिल नहीं, देश विरोधी बिल है। इस बिल से देश का प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित होगा। 

अधिकांश सरकारी उपक्रमों के खरीददार अडानी अम्बानी ही है


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद भारत में दूर संचार, उद्योग, शिक्षण संस्थाए, मेडिकल कालेज, रेल्वे, अनेको देश के विकास के कार्य किये भारत का निर्माण किया लेकिन इन 6 वर्षो में मोदी सरकार ने लाभ के सरकारी उपक्रमों को बेचने का काम किया है, जब जियो की लांचिग होती है तो फोटो मोदी जी का लगाया जाता है। यही कारण है कि मोदी जी के साथ अडानी और अम्बानी का नाम आता है क्योंकि अधिकांश सरकारी उपक्रमों के खरीददार अडानी अम्बानी ही है। इन्हें लाभ पंहुचाने के लिए मोदी जी द्वारा किसान विरोधी बिल लाया गया है। 

पूरे देश का किसान इस आंदोलन में भाग लेने दिल्ली पंहुचेगा

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामायण सिंह सिसोदिया ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ पंजाब और हरियाणा के ही किसान आंदोलन कर रहे है। पूरे देश का किसान इस समय किसान बिल को लेकर आंक्रोशित है यही कारण है कि मोदी जी ने रेल सुविधाये बंद करके रखी है, जिस दिन पूरी तरह से रेल देश में प्रारंभ की गई तो पूरे देश का किसान इस आंदोलन में भाग लेने दिल्ली पंहुचेगा। अन्य वक्ताओं में राजा बघेल, मो. असलम खान, मोहन सिंह चंदेल, घनश्याम सनोडिया, एड़ पंकज शर्मा, देवेन्द्र सरवैया, एड़ शाहिद रजा, तुलाराम रजक, जितेन्द्र सनोडिया, कमलेश सनोडिया, विनोद यादव, हुकुमचंद सनोडिया ने किसान विरोधी बिल को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में किसान और कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.