Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वजारोहण

कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वजारोहण 


सिवनी। गोंडवाना समय।

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के निदेर्शानुसार 31 जनवरी 2021 को माह के अंतिम रविवार होने पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सिवनी में कांग्रेस सेवा दल सिवनी के अध्यक्ष श्री मुबारक खान द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण किया गया। 

ये रहे मौजूद 


सेवा दल सिवनी जिला संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रांतीय सचिव श्री डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद साहू उपस्थित रहे। इसके साथ ही इस अवसर पर शिवराम वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कुरई, जयप्रकाश यादव अध्यक्ष ब्लॉक गंगेरूआ, मनोज शिवे अध्यक्ष  छपारा, अरुण दुबे महासचिव, श्री विजय आरसे छपारा, श्री सुनील ठाकुर, कौशलेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव एवं मनोज सतनामी सहित बड़ी संख्या में सेवादल के सेनानी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.