केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें छू रही आसमान-आनंद पंजवानी
बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम नागरिकों को गुलाब का फूल देकर गांधीवादी तरीके से युवक कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध
सिवनी। गोंडवाना समय।
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया के आहवान पर सिवनी जिला युवक कांग्रेस प्रभारी श्री अभिषेक ठक्कर एवं श्री रिजवान अली कोटी के निदेर्शानुसार सिवनी जिला युवक कांग्रेस द्वारा जिले की विभिन्न विधानसभाओं में नगर के प्रमुख पेट्रोल पम्पों में एकत्रित होकर आम उपभोक्ताओं को डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों के चलते गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल भेंटकर केन्द्र की तानाशाही मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।
अति आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में आग लगी हुई है
उक्ताशय की जानकारी जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी एवं प्रदेश महासचिव श्री विजेन्द्र करोसिया, प्रदेश सचिव अंकित ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष ओम उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज देश चाहे प्रदेश में घरेलू उपयोग में आने वाली अति आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में आग लगी हुई है, पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रही है। जिसके लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियॉ पूरी तरह जिम्मेदार है।
क्या विरोध प्रदर्शन सत्ता को हथियाने एवं जनता को गुमराह करने के लिए किये जाते थे ?
आगे युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को लुभावने एवं सुन्हरें सपने दिखाये थे किन्तु जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति देखे तो देश के कई हिस्सो में पेट्रोल की कीमतें 100 रू तक हो गई है। जो रसोई गैस पूर्व की मनमोहन सिंह सरकार में 400 से 500 रू. होता था तो भाजपायी नेत्री स्मृति ईरानी सड़को पर उतरकर गैस सिलेंडरो को लेकर प्रदर्शन करती थी एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री को चुड़िया भेजा करती थी लेकिन आज जब वही गैस सिलेंडर 800 रू. तक देश के आम उपभोक्ताओं को मोदी सरकार द्वारा बेचा जा रहा है तब श्रीमती स्मृति ईरानी मौन धारण क्यों करके बैठी है यह बात उनकी कथनी-करनी एवं उनकी नियत पर अनेको सवाल खडेÞ करती है। युवक कांग्रेस श्रीमती स्मृति ईरानी एवं उनकी पार्टी के नेताओं से सवाल करती है कि क्या ये पूर्व में किये गये
किसान, नौजवान और आम इंसान सरकार की गलत नीतियों के चलते खून के आॅसू बहा रहा
वर्तमान भाजपा शासन में आज देश का किसान, नौजवान और आम इंसान सरकार की गलत नीतियों के चलते खून के आँसू बहा रहा है एवं अपने परिवार का पालन पोषण करने में असाहय महसूस कर रहा है। इसी तारतम्य में सिवनी जिला युवक कांग्रेस के नौजवानोें द्वारा सिवनी बस स्टेंड स्थित पेट्रोल पम्प के सामने अपने हाथो में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तख्तियॉं लेकर आम जनता को पुष्प देते हुए उनकी आवाज को उठाया। इसके साथ ही साथ पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध स्वरूप टूव्हीलर को माला पहनाकर प्रदर्शन करते हुये अपना विरोध दर्ज किया।
बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें
युवक कांग्रेस के इस प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व नपा. उपाध्यक्ष राजिक अकील, राजेश मानाठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष पदम सनोडिया, शाहिद रानू, विपिन यादव, एड़ शाहिद खान, प्रदेश महासचिव विजेन्द्र करोसिया, प्रदेश सचिव अंकित गोलू ठाकुर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, जि.यु.उपाध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष ओमउपाध्याय, विधानसभा उपाध्यक्ष अतीक आलम, जिला महासचिव तवरेज अली, अप्पू ठाकुर, संदेश तिव्हन, अरूण साहू, सोहेल अल्वी, एड़ सुशील ठाकुर, एड़ फिरोज खान, नितिन शुक्ला, अशोक गोखले, नन्दू यादव, संदीप चौरसिया, जयप्रकाश परिहार, देवधर सक्सेना, सुमित मिश्रा, कार्तिक कांवरे, राकेश बघेल, काफिल खान, सौरभ सिसोदिया, आशीष राजपूत, वसीम रायल, अंकित ठाकुर, अभिषेक बर्वे, साकेत नेमा, हीरू उईके, अर्जुन बिसेन, नरेश नामदेव, अभिषेक सोनी, शुभम बंदेवार, शनी नेथन, मंसूर, पप्पू पुसाम, घनश्याम डहेरिया, नमन चौरसिया, गगन सनोडिया, अज्जू प्रजापति, सौरभ प्रजापति, यश तिवारी, कन्हैया सनोडिया, रिषभ सनोडिया, अजय गहलोद सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।