Type Here to Get Search Results !

फुलारा में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

फुलारा में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत 


सिवनी। गोंडवाना समय।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिवनी जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं सिवनी जिले सीमा में पहुंचने पर ही उनका स्वागत प्रारंभ हो गया था।
        


वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के आगमन पर लखनवाड़ा मंडल के कार्यकतार्ओं द्वारा फुलारा में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीण महामंत्री श्री बिट्ठल भाई पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्री नितेन्द्र गुड्डू बघेल, श्री राज पटेल, श्री रजनीश सनोडिया, श्री पारुल सनोडिया, श्री राजू सक्सेना, श्री बेनीराम चन्द्रवंशी, श्री रिंकू पटेल, श्री नितेश सनोडिया, श्री शुभम सनोडिया, श्री चंचल सनोडिया, श्री राजू सनोडिया एवं श्री लेखराम सनोडिया सहित लखनवाड़ा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.