Type Here to Get Search Results !

चारकोल रेस्टारेंट में अवैध हुक्का बार संचालन पर डूडासिवनी पुलिस ने की कार्यवाही

चारकोल रेस्टारेंट में अवैध हुक्का बार संचालन पर डूडासिवनी पुलिस ने की कार्यवाही


सिवनी। गोंडवाना समय। 

आपराधिक गतिविधियों के नियंत्रण व कार्यवाही हेतु सभी पुलिस थानों को पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक द्वारा निर्देशित किया गया है। पुलिस थाना डूंडासिवनी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पुलिस थाना डूण्डासिवनी क्षेत्र में ग्राम लूघरवाड़ा में अवैध हुक्काबाज का संचालन किया जा रहा है।


उक्त सूचना प्राप्ति पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री पारूल शर्मा के द्वारा पुलिस थाना प्रभारी डूंडासिवनी श्री देवकरण डेहरिया को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही के लिये आदेशित किया गया।

तलाशी पर हुक्का व हुक्का से संबंधित वस्तुएं हुई प्राप्त 


पुलिस थाना प्रभारी डूंडासिवनी ने पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। जहां पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम लूघरवाड़ा स्थित चारकोल रेस्टारेंट में सघन तलाशी लेने पर हुक्का व हुक्का से संबंधित वस्तुऐं प्राप्त हुई जिसके संबंध में संचालक द्वारा मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। जिसे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस थाना डूंडासिवनी में अपराध क्रं.06/2021 धारा 269,270 भादवि,तम्बाखू उत्पादन एवं वितरण अधिनियम 2003 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं आरोपी निहाल बैस निवासी थाना डूंडासिवनी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डूंडासिवनी उ.नि. श्री देवकरण डेहरिया व पुलिस थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.