Type Here to Get Search Results !

चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता से महिला सम्मान के प्रति जागरूक हो रहे विद्यार्थी

चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता से महिला सम्मान के प्रति जागरूक हो रहे विद्यार्थी

किंदरई पुलिस थाना क्षेत्र में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 


मोरेश्वर तुमराम प्रबंध संपादक
मो.नं.-9303375859
सिवनी। गोंडवाना समय।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते दिनों महिला सम्मान अभियान की शुरूआत किया जाकर इसके लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनजागरूकता लाने के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये थे। वहीं सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक के द्वारा दिसंबर माह से ही महिला जन जागरूकता रथ निकालकर महिलाओं व बेटियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। उक्त महिला जनजागरूकता रथ किंदरई पुलिस थाना क्षेत्र में भी पहुंचा था। 

चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुये 200 विद्यार्थी


अब शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में किंरदई पुलिस थाना प्रभारी श्री नंदकिशोर धुर्वे द्वारा पुलिस थाना किंदरई क्षेत्र अन्तर्गत 22 जनवरी 2021, शुक्रवार को कन्या हाई स्कूल पोङÞी व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किंदरई में महिला जागरूकता, सम्मान, कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रकला व निबंध लेखन संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 मिनट की निबंध लेखन व 30 मिनट की चित्रकला प्रतियोगिता की समय अवधि रखी गयी थी। प्रतियोगिता में दोनों स्कूल से लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 

26 जनवरी को किया जायेगा सम्मानित 

किन्दरई पुलिस थाना प्रभारी श्री नंदकिशोर धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक के निर्देश पर महिला जागरूकता सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर में सभी जगह अलग-अलग चित्रकला, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिस स्कूल के जो विद्यार्थी प्रथम, द्वितीय व तृतीय आएंगे उन्हें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन सम्मानित किया जायेगा। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.