Sunday, January 10, 2021

पर्यावरण बचाओ आंदोलन के कार्यकतार्ओं ने जेसीबी के सामने लेटकर वृक्ष काटने का किया विरोध

पर्यावरण बचाओ आंदोलन के कार्यकतार्ओं ने जेसीबी के सामने लेटकर वृक्ष काटने का किया विरोध

कम से कम हरियाली मिटाकर स्मार्ट सिटी तैयार करने की सहमति होने के बाद अधिकारी ने नहीं दे रहे ध्यान 


भोपाल। गोंडवाना समय। 

स्मार्ट सिटी  टी टी नगर भोपाल क्षेत्र में बड़े-बड़े सैकड़ों पेड़ काट दिए गए, यह बहुत दुखद और शर्मनाक है। बेरहमी से वृक्षों को काटना भावी पीढ़ी के लिए गड्ढा खोदने जैसा कृत्य है। स्मार्ट सिटी के नाम पर हरियाली उजाड़ दी गई है जिससे आमजन को स्वयं और भावी पीढ़ी के लिए चिंता हो रही है।

वृक्षों के ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर बिना मापदंड के किया जा रहा कार्य


पर्यावरण बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता पिछले दिनो स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री आदित्य सिंह से मुलाकात किया था और अपनी चिंता से अवगत करा दिया था, उन्होंने भी दुख व्यक्त किया था। पर्यावरण बचाओ आंदोलन के कार्यकतार्ओं ने मांग किया था कि स्मार्ट सिटी के विकास के लिए पर्यावरण को ध्यान में रखकर गाइड लाइन तैयार हो और पर्यावरण बचाओ आंदोलन के पर्यावरण प्रेमी, पर्यावरणविद और विशेषज्ञ आवश्यक तालमेल बना कर कम से कम हरियाली मिटाकर स्मार्ट सिटी तैयार किये जाने पर सहमति हुई थी।

सीईओ श्री आदित्य सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया था कि पर्यावरण बचाओ आंदोलन के कार्यकतार्ओं से समन्वय कर हरियाली बचाने के लिए पहल करें परंतु स्मार्ट सिटी से किसी भी अधिकारी द्वारा संपर्क नहीं किया गया उल्टा माता मंदिर के सामने दो बड़े बड़ के वृक्षों को काट दिया गया। वृक्षों के ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर बिना मापदंड के कार्य किया जा रहा है।

वृक्षों से चिपककर किया पेड़ काटने का विरोध 


10 जनवरी 2021 को स्मार्ट सिटी टीटी नगर क्षेत्र प्लेटिनम प्लाजा के पास भोपाल में पर्यावरण बचाओ आंदोलन के कार्यकतार्ओं ने जेसीबी मशीन के सामने लेटकर वृक्ष काटने का विरोध किया। वृक्षों से चिपक कर पेड़ो को नहीं काटने का संदेश दिया गया। पर्यावरण बचाओ आंदोलन के श्री शरद सिंह कुमरे ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के नागरिक उपस्थित थे और पर्यावरण बचाओ के संस्थापक सदस्य एवं पर्यावरण विद/पर्यावरण  प्रेमी डॉ आनंद पटेल, डॉ रचना डेविड, शैलेंद्र मर्सकोले, रमेश वंजारी, श्रीमती रेखा सिंह, डॉ दीपक त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, विवेक सक्सेना, भूपेंद्र डेहरिया एवं कदम संस्था से जुड़े कई बच्चे शामिल हुए। 

पेड़ काटने की टी टी नगर पुलिस थाना में की गई शिकायत 


श्री शरद सिंह कुमरे ने जानकारी दी कि पेड़ नही कटने देंगे, दिल्ली नहीं बनने देंगे। जन जन की है यही पुकार बच्चे कम और वृक्ष हजार, वृक्ष धरा के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं, आदि  नारे लगाते रहे। भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद आदि जयकारा से माहौल बहुत अच्छा हो गया था। पौधरोपण करके हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। पुलिस थाना टी टी नगर में भी जाकर पेड़ कटने की शिकायत की गई है।

No comments:

Post a Comment

Translate