Type Here to Get Search Results !

काले कानून के विरोध में कुरई ब्लॉक के गांव-गांव में कांग्रेस ने निकाली ट्रेक्टर रैली

काले कानून के विरोध में कुरई ब्लॉक के गांव-गांव में कांग्रेस ने निकाली ट्रेक्टर रैली

32 किलोमीटर के लंबे रास्ते में दर्जनों गांवो के भ्रमण के बाद कुरई में रैली का हुआ समापन


बरघाट/कुरई। गोंडवाना समय। 

केंद्र के कृषि बिल के विरोध में किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस ने कुरई तहसील मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकाली। ग्राम बिछुआ से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली का 32 किलोमीटर लंबे रास्ते तय कर लगभग 100 ट्रैक्टर के साथ कुरई में समापन हुआ। 

कृषि सुधार कानून जबरन थोपने का लगाया आरोप 


कृषि काले कानून के विरोध में दो किलोमीटर लंबी टैक्टर रैली मे किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने केंद्र सरकार पर जबरन कृषि सुधार कानून थोपने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विधायक ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किया रेली का नेतृत्व  


ट्रैक्टर रैली ग्राम बिछुआ से प्रारंभ होकर पिंडरई, पाटन, बाबई, खैरघाट, रमली, पिपरिया सहित एक दर्जन गांव का भ्रमण कर कुरई बाजार चौक में आम सभा के बाद समाप्त हुई। जिसमें लगभग 1 सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर में शामिल होकर किसानों के समर्थन करते हुए काले कानून के विरोध में अपना समर्थन किया। वहीं 2 किमी लंबी ट्रेक्टर रैली का गांव में अनेको जगह स्वागत किया गया।
        बरघाट-कुरई विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया के नेतृत्व में निकाली गई रैली में कुरई क्षेत्र के किसान व कांग्रेस कार्यकतार्ओं की भीड उमड़ पड़ी। वहीं रैली में विधायक द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चलाया गया। किसान रेली में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेज सिंह रघुवंशी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कुरई में निवासरत पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरई के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण के साथ किसान बंधु भी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.