Type Here to Get Search Results !

ऐसे आयोजन से बढ़ती है समाजिक एकता और संस्कृति का बनता है गौरवशाली इतिहास

ऐसे आयोजन से बढ़ती है समाजिक एकता और संस्कृति का बनता है गौरवशाली इतिहास 

देवनगर मण्डला में संपन्न हुआ वार्षिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक मिलन समारोह


रॉकी धुर्वे संवाददाता
मण्डला। गोंडवाना समय।

देवनगर मण्डला के तत्वाधान में प्रतिवषार्नुसार 3 जनवरी 2021 को देवनगर महिला मण्डल एवं सगासमाज के सामुहिक व सार्थक प्रयास से वार्षिकसांस्कृतिक एवं सामाजिक मिलन सामारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिसमें प्रात: गोंगो पूजन किया गया।


उक्त कार्यक्रम को लेकर समाजिक सगाजनों ने यही प्रतिक्रिया दिया कि इस तरह के आयोजन किये जाने से समाजिक एकता की झलक दिखाई देती है जो समाज में मजबूती प्रदान करती है।

इस तरह के आयोजन से समाज की उन्नति प्रगति की राह भी आसान होती है। वहीं संस्कृति की प्रस्तुति हेतु मंच प्रदान करने से हमारी आदिवासी समाज की संस्कृति का गौरवशाली इतिहास भी बनता है।  

नृत्य, गायन, खेलकुद एवं संवाद का आयोजन किया गया


इसके साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ संस्कृति के तहत नृत्य, गायन, खेलकुद एवं संवाद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सालीवाड़ा के सैला डाँस ग्रुप द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुित दी गई। वहीं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति व अन्य विधाओं पर शाम को पुरुस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

वहीं कार्यक्रम में भोज आयोजन किया गया। वार्षिकसांस्कृतिक एवं सामाजिक मिलन सामारोह का आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में देवनगर के समस्त महिला मण्डल, वरिष्ठजन, अतिथि, कार्यकर्ता एवं समस्त युवा वर्ग का सराहनीय सहयोग रहा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.