Type Here to Get Search Results !

गोंडवाना समय अखबार जनजातियों की बुलंद तो जनता की बन रहा प्रमुख आवाज-डॉ अशोक मर्सकोले

गोंडवाना समय अखबार जनजातियों की बुलंद तो जनता की बन रहा प्रमुख आवाज-डॉ अशोक मर्सकोले 

दो घंटे से अधिक गोंडवाना समय कार्यालय में विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने किया जनजातियों सहित जनहित के विषयों पर चर्चा 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

शनिवार 9 जनवरी 2021 को जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने अपने राजनैतिक कार्यक्रमों में समय देने के पश्चात वे दैनिक गोंडवाना समय कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय में पहुंचकर विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने 2 घंटे से भी अधिक का समय दैनिक गोंडवाना समय के संपादक विवेक डेहरिया व प्रबंध संपादक मोरेश्वर तुमराम के साथ जनजातियों की संवैधानिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक विषयों पर गंभीरता के साथ चर्चा किया। वहीं जनहित के मुद्दों में किसान-श्रमिकों की स्थिति को लेकर भी उन्होंने विस्तृत चर्चा किया। 

गोंडवाना समय का प्रकाशन जनजातियों के साथ जनता के लिये अच्छा प्रयास 


कांग्रेस पार्टी के निवास विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र को लेकर कहा कि हमें प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से गोंडवाना समय पढ़ने को मिल जाता है। वहीं गोंडवाना समय का प्रकाशन जनजाति समाज की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखता है और प्रमुखता के साथ समाचार पत्र में स्थान देता है। जनजाति वर्ग में गोंडवाना समय ने कम समय में संघर्ष के साथ एक अच्छा स्थान और पहचान बनाया है। वहीं उन्होंने कहा कि जनता की धरातल की समस्याओं को शासन प्रशासन सरकार तक पहुंचाने में भी गोंडवाना सशक्त भूमिका निभा रहा है। गोंडवाना समय का प्रकाशन दैनिक रूप में करना विपरीत परिस्थिति में संघर्ष के साथ एक अच्छा प्रयास है। 

सर्वसमाज को समान स्थान देता है गोंडवाना समय

निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि दैनिक गोंडवाना समय अखबार नाम से जरूर जनजातियों की ओर इंगित करता हुआ दिखाई देता है लेकिन समाचारों को पढ़कर लगता है कि सभी वर्गाें को समान रूप से स्थान दिया जाता है। कहीं भी भेदभाव जैसी स्थिति नजर नहीं आती है, निष्पक्षता के साथ आवाज उठाने के लिये अपनी अलग पहचान गोंडवाना समय बना रहा है। वहीं सकारात्मक खबरों को महत्वता देते हुये प्रमुखता के साथ स्थान दिया जाता है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.