Type Here to Get Search Results !

अस्पताल में सफाई कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट रेट पर पारिश्रमिक देने की रखी मांग

अस्पताल में सफाई कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट रेट पर पारिश्रमिक देने की रखी मांग

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


सिवनी। गोंडवाना समय।
 

मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के अधिकारों व उनके उत्थान के लिये विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार करने हेतु अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रांतीय राष्ट्रीय व पदाधिकारियों की मौजूदगी में भोपाल मुख्यालय में 10 जनवरी 2021 को संपन्न हुई उक्त जानकारी देते हुये अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष सुजीत गोदरे ने बताया कि भोपाल में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सफाई कर्मचारियों के हक अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 

नगर पालिका में 53 कर्मचारियों को नहीं किया जा रहा विनयमितीकरण


आगे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष सुजीत गोदरे ने बताया कि उक्त बैठक में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष सिवनी जिले के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराये जाने के लिये 3 मांगों को विशेष रूप से रखा गया जिसमें नगर पालिका परिषद सिवनी के 53 कर्मचारियों को विनियमितिकरण नहीं किया गया।

वहीं जिला अस्पताल सिवनी में सफाई कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदार के द्वारा 60 कर्मचारियों को कलेक्टर रेट में 7300 रूपये न देकर ठेकेदार द्वारा 5000 रूपये प्रतिमाह दिया जाता है, कई बार तो दो-दो महिने में पारिश्रमिक सफाई कर्मचारियों को दिया जाता है।

वहीं नगर पालिका परिषद सिवनी में सफाई कर्मचारियों को ड्रेस नहीं दिया जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री मगन जी झांझोट, श्री राजेश कटारे राष्ट्रीय महामंत्री, श्री रवि झांझोट प्रदेश महामंत्री, श्री राजेन्द्र भैरवे जी प्रदेश महामंत्री, श्री राजीव निंदाने प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री जगदीश गोदरे, प्रकाश महरोलिया सहित प्रदेश व जिला अध्यक्षगण मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.