Type Here to Get Search Results !

हायर सेकेंडरी स्कूल रुमाल का करेंगे लोकार्पण करेंगे केंद्रीय मंत्री कुलस्ते

हायर सेकेंडरी स्कूल रुमाल का करेंगे लोकार्पण करेंगे केंद्रीय मंत्री कुलस्ते 

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 23 जनवरी को उगली आगमन


उगली। गोंडवाना समय।

भारत सरकार के इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 जनवरी 2021 दिन शनिवार को उगली मंडल के दौरे पर रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए उगली भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री संजय उइके ने बताया कि उगली मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम रुमाल में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत राशि से नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण हुआ है।


जिसका लोकार्पण समारोह केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी के मुख्य अतिथि एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राकेश पाल सिंह की अध्यक्षता में होना निश्चित हुआ है। 

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे कार्यकर्ता 


उक्त कार्यक्रम को लेकर कार्यकतार्ओं में बेहद उत्साह है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय उइके अध्यक्ष भाजपा मंडल उगली, श्री त्रयंबक मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष उगली, श्री जागेश्वर बिसेन पूर्व मंडल अध्यक्ष उगली, श्री प्रमोद जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष उगली, श्री भुवन लाल ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष उगली, श्री बद्री प्रसाद देशमुख पूर्व मंडल अध्यक्ष उगली उपस्थित रहेंगे। वहीँ उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी मंडल उगली के वरिष्ठ नेता श्री ओमकार सिंह ठाकुर, श्री योगेंद्र टेमरे, श्री सुनील जायसवाल, श्री पूनाराम चौधरी, श्री हरीश बिसेन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने एवं कार्यक्रम को गरिमामयी प्रदान करने सभी जनता जनार्दन से उगली मंडल अध्यक्ष श्री संजय उइके ने अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.