Type Here to Get Search Results !

ग्रामीण लखनवाड़ा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुये सिवनी विधायक

ग्रामीण लखनवाड़ा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुये सिवनी विधायक 

विधायक दिनेश राय ने प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ 


सिवनी। गोंडवाना समय।
 

विधानसभा क्षेत्र सिवनी के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन भाजपा सिवनी ग्रामीण लखनवाड़ा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 6 जनवरी 2020 दिन बुधवार को शािमल हुये।


इस दौरान लखनवाडा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम कातलबोड़ी में 6 एवं 7 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में 6 जनवरी 2020 को विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने द्वीप प्रज्वलित कर भारत माता, परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। 

प्रशिक्षण वर्ग में मौजद कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन 


इसके पश्चात प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी लखनवाड़ा मंडल के समस्त जेष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी सिवनी ग्रामीण लखनवाडा मंडल अध्यक्ष श्री  नितेन्द्र गुडडू बघेल द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशेष रुप से सर्वश्री प्रहलाद पटेल कोनियापार, बिटठल पटेल, शिव सनोडिया, कमलेश सनोडिया, सुरेन्द्र शेरु माल्या, प्राज पटेल, बैघनाथ बघेल, हरनाम बघेल, हरिशंकर साहू, विनोद यादव, नीतेश सनोडिया, पारुल सनोडिया आदि अनेक भाजपा परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.