Type Here to Get Search Results !

माफियाओ से असुरक्षित वन कर्मचारी संघ करेगा 13 फरवरी को धरना व उपवास

माफियाओ से असुरक्षित वन कर्मचारी संघ करेगा 13 फरवरी को धरना व उपवास


सिवनी। गोंडवाना समय। 

म. प्र.वन कर्मचारी संघ सिवनी द्वारा 13 फरवरी 2021 को माफियाओं द्वारा वन कर्मचारियों, अधिकारियों पर प्राणघातक हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, वाहनों आदि को बलपूर्वक छुड़ाने एवं वन कर्मचारियों की हत्या करने की घटनाओं के मामले में सरकार, शासन का ध्यानाकर्षण के लिये उत्तर सिवनी एवं सिवनी उत्पादन वन मण्डल के सामने धरना एवं उपवास करेंगे। म.प्र. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा सिवनी के जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम को दक्षिण सामान्य वन मडंल सिवनी में म.प्र. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक आयोजित की गई। वहीं जिलाध्यक्ष ने उपवास एवं धरना कार्यक्रम में सभी वन अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति की अपील की है।

कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील 


आयोजित बैठक में म.प्र. वन कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान पर माफियाओं द्वारा वन कर्मचारियों, अधिकारियों पर प्राणघातक हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, वाहनों आदि को बलपूर्वक छुड़ाने एवं वन कर्मचारियों की हत्या करने की घटनाओं की ओर शासन का ध्यानकर्षण के लिये उत्तर सिवनी एवं सिवनी उत्पादन वनमण्डल के सामने प्रात: 9 बजे से धरना एवं उपवास किया जायेगा।
        म. प्र. वन कर्मचारी संघ प्रांतीय आह्वान पर एक दिवसीय धरना आंदोलन की ज्ञापन की प्रति एवं सूचना वन विभाग के समस्त वरिष्ठ कार्यालयो में संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रेषित कर  सभी कर्मचारियों से 13 फरवरी 2021 को धरना आंदोलन में समय पर उपस्थिति होने हेतु अपील भी की गयी है। जिस पर सभी वन कर्मचारियों द्वारा आने हेतु सहमति दी गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.