Type Here to Get Search Results !

सहकारी कर्मियों की मांग का विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा-अर्जुन सिंह काकोड़िया

सहकारी कर्मियों की मांग का विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा-अर्जुन सिंह काकोड़िया

सहकारिता कर्मचारियों के धरना स्थल पहुंचे बरघाट विधायक अर्जुन काकोड़िया


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सहकारी आंदोलन के कर्मचारी गुरुवार को लगातार आठवें दिन भी हड़ताल पर रहें। पूरे जोश और उत्साह के साथ एकजुट दिखाई दिये, महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री वंशीलाल ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री जोगेश ठाकुर द्वारा बताया गया कि गुरूवार 11 फरवरी 2021 को हड़ताल स्थल पर बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया पहुँचे। वहीं अब सहकारी समितियों के हड़ताल के समर्थन में विपक्ष में बैठी कांग्रेस के नेता भी आ गये है। 

शिवराज सरकार को इनकी परेशानी व समस्या नहीं दिखाई दे रही 

बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय यह रूपरेखा बनी थी कि सहकारी कर्मचारियों के लिये कुछ बेहतर किया जाये। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सार्थक व परिपक्व सोच से सहकारी समितियों के कर्मचारियों के बारे में सबसे पहले उनकी समस्याओं पर नजर डाली, उनका निराकरण करने की कोशिशें भी चालू की थी। श्री कमल नाथ ने सहकारी कर्मचारियों का कृषकों से सीधे जुड़े होने के कारण उनके भविष्य के लिए योजना भी बना ली थी जो जग जाहिर है किन्तु वर्तमान में श्री शिवराज सरकार को इनकी परेशानी समस्या नहीं दिखाई देती है, जिन कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के समय डटकर काम किया बिना भय के उन कर्मचारियों के साथ कांग्रेस व काकोड़िया खड़ा रहेगा।

आप लोगो की मांग जायज है

सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल 8 दिनों से जारी है। गुरुवार को धरना स्थल पर बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा वे सहकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष श्री कमलनाथ से चर्चा करेंगे और कर्मचारियों की आवाज विधानसभा में उठाएंगे, उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा कर मांगों को लेकर शीघ्र पूरा कराने आश्वासन दिया। विधायक ने कहा आप लोगो की मांग जायज है,मैं आपके सुख दुख के हमेशा आपके साथ खड़ा रहूँगा।

हड़ताल स्थल पर खाद्य विभाग के आला अधिकारी 


म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी श्री जोगेश ठाकुर द्वारा बताया गया कि हड़ताल के आठवें दिन गुरुवार को खाद्य विभाग सिवनी के आला अधिकारियों ने पहुँचकर सहकारी समितियों की माँगो से रूबरू हुये। सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सिवनी श्री देवेंद्र कुमार खोबरिया द्वारा समिति कर्मचारियों को दिये अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोगों की माँगो को हमारे द्वारा कलेक्टर के माध्यम से शासन तक भिजवा दी गई है, जैसे ही शासन स्तर पर आपकी माँगो का कुछ निराकरण किया जाएगा आप लोगों को अवगत करा दिया जायेगा। खाद्य विभाग  की और से हड़ताल स्थल पर श्री देवेन्द्र खोबरिया के अतिरिक्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रतीक तिवारी, श्री हेमंत मेश्राम सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.