Type Here to Get Search Results !

धनौरा ब्लॉक के गोरखपुर (सुनवारा) में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का होगा सम्मान

धनौरा ब्लॉक के गोरखपुर (सुनवारा) में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का होगा सम्मान 

कांग्रेस कमेटी सचिव असद खान (गोरखपुर) शेख मुस्लिम (डब्लू भाईजान) जनपद सदस्य ने उपस्थिति की अपील 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता श्री राजिक अकिल ने जानकारी देते हुये बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान, लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के धनौरा ब्लाक के ग्राम गोरखपुर (सुनवारा) में आयोजित 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार को आयोजित किया गया है।
            इस कार्यक्रम में श्री बलवंत जी महाराज (मौनीदादा) आश्रम मझगंवा की अध्यक्षता, श्री राजकुमार खुराना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, श्री योगेन्द्र सिंह बाबा विधायक लखनादौन, अर्जुन सिंह काकोड़िया विधायक बरघाट के संयुक्त आतिथ्य व पूर्व विधायक ठा. रजनीश सिंह, करतार सिंह बघेल पूर्व अध्यक्ष जिला भूमि विकास बैंक सिवनी के विशिष्ट आतिथ्य में 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित है।
        जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव असद खान (गोरखपुर) शेख मुस्लिम (डब्लू भाईजान) जनपद सदस्य ने सभी कांग्रेस जनों से कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों सहित उपस्थिती की अपील किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.