Type Here to Get Search Results !

उत्कर्ष महिला आजीविका ग्राम संगठन उगली महिलाओं को बना रहा है आत्मनिर्भर

उत्कर्ष महिला आजीविका ग्राम संगठन उगली महिलाओं को बना रहा है आत्मनिर्भर


अजय नागेश्‍वर संवाददाता
उगली। गोंडवाना समय।

म.प्र.डे राज्य ग्राम आजीविका मिशन विकासखंड केवलारी की शाखा उगली में बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। ‌उत्कर्ष महिला आजीविका ग्राम संगठन उगली के द्वारा 15 फरवरी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उगली के आनंद नगर चर्म उद्योग जो बंद हो चुका है वहां सिलाई सेंटर प्रारंभ किया गया है। जहां पर महिलाएं स्कूल ड्रेस बना रही हैं‌। 

एक ड्रेस पर महिलाओं को 50 रुपए दिया जाएगा


जिसमें 28 महिलाएं सिलाई करने आनंद नगर उगली आ रही हैं‌। यह सिलाई सेंटर प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है। एक ड्रेस पर महिलाओं को 50 रुपए दिया जाएगा। पैसे सीधे उनके बैंक खाते में डाला जाएगा। महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया हम 1 दिन में चार-पांच ड्रेस बना लेते हैं। वही ग्राम सचिव श्री छत्रपाल टेंभरे ने महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

गांव में आ रहे बदलाव की कहानियों से शहरी लोगों को कराते है रूबरू 


पाठक हमेशा से हमारी ताकत रहे हैं। आपके सहयोग से ही हम ग्रामीण भारत की बुलंद आवाज बनने में सफल हो रहे हैं। गोंडवाना समय गांव के लोगों की आवाज शहर तक तो पहुंचाता ही है। साथ ही शहर के लोगों को गांव के करीब लाने का उनके रिश्ते को जोड़ने का काम भी करता है। हम भारत के ग्रामीण तक उनके हित की सूचनाएं पहुंचाते हैं। इसके साथ ही गांव में आ रहे बदलाव की कहानियों से शहरी लोगों को रूबरू कराते हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.