Type Here to Get Search Results !

11 उपनिरिक्षकों को मिला उच्चतर कार्यवाहक प्रभार

11 उपनिरिक्षकों को मिला उच्चतर कार्यवाहक प्रभार 

पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों लगाया स्टार 

नवीन पदस्थापना के लिये किया आदेशित  


सिवनी। गोंडवाना समय।

पुलिस प्रशासन जिला सिवनी में 11 उपनिरिक्षकों को उच्चतर कार्यवाहक प्रभार मिला है।


पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला इकाई सिवनी में पदस्थ उप निरीक्षक जो कि शासन के द्वारा निर्धारित समस्त अहर्ताओं को पूर्ण करते है, उक्त 11 उपनिरिक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक बनाया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक द्वारा कंट्रोल रूप सिवनी में स्टार लगा कर कार्यवाहक प्रभार (उच्चतर पद पर कार्य करने का अधिकार) प्रदान कर उपनिरिक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना हेतु आदेशित किया गया। 

ये उपनिरीक्षक बने कार्यवाहक निरीक्षक 


पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक द्वारा समस्त नवीन कार्यवाहक निरीक्षकों को पदनाम के साथ मिलने वाली जबावदेही व जिम्मेदारी के सफल क्रियान्वयन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

वहीं सिवनी जिले से 1. ममता परस्ते,  2. देवकरण डेहरिया, 3. गौरव चाटे, 4. मुन्नालाल राहंगडाले, 5. प्रसन्न शर्मा, 6. खेलचंद पटले, 7. आकांक्षा सहारे, 8. पी.एस.मिरचुले 9. प्रदीप पांडे, 10. हेमंत बाबरिया 11. एफ.सी.उईके शामिल है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.