Type Here to Get Search Results !

12 कोविड पॉजिटिव सिवनी जिले में मिले, 78 केस एक्टिव

12 कोविड पॉजिटिव सिवनी जिले में मिले, 78 केस एक्टिव 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 347 तथा अभी तक र्प्रगति 76067 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर से जांच हेतु 205 तथा रैपिट एंटीजन टेस्ट हेतु 142 सैंपल लिए गए। अभी तक प्रगति क्रमश: 47889 तथा 28178 है। 

सीएमएचओ द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2021 को दोपहर में लगभग 12.45 पर जारी रिपोर्ट के अनुसार आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में 0 केस पॉजिटिव मिले तथा कुल पॉजिटिव केस 1240 है। इसी प्रकार रैपिड एंटीजन जांच में 12 तथा दिनांक तक 526 केस पॉजिटिव मिले। इस प्रकार जिले में 12 तथा आज दिनांक तक कुल 1766 केस पॉजिटिव मिले है। कोरोना उपचार पश्चात आज 13 तथा अभी तक 1678 मरीज ठीक हुए है। 

जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 12 तथा अभी तक 78 केस है। जिला चिकित्सालय में आज 4 एक्टिव केस भर्ती हुआ तथा वर्तमान में कुल 24 केसेस उपचार रत है। होम आईसोलेशन में आज 8 एक्टिव केस तथा अभी तक कुल 54 केस रखे गए है। जिनका उपचार एवं निगरानी जिला कोविड कमांड सेंटर द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.