Type Here to Get Search Results !

5 दिन का लॉकडाऊन सिवनी जिले में लगाने सिवनी विधायक ने किया जनता से आग्रह

5 दिन का लॉकडाऊन सिवनी जिले में लगाने सिवनी विधायक ने किया जनता से आग्रह 

सभी के विचार से निर्णय लिये जाने का किया आग्रह


सिवनी। गोंडवाना समय। 

महाराष्ट्र से लगे होने के कारण सिवनी जिले में कोरोना संक्रमण प्रकोप फैलता जा रहा है।


इस बात पर गंभीरता से ंिचतन करते हुये सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किये गये वीडियों में सिवनी जिले में 5 दिन का लॉकडाऊन लगाने का आग्रह किया है। 

सोशल मीडिया के माध्यम से यह किया आग्रह 

सोशल मीडिया में देश व प्रदेश में कोरोना काल को देखते हुये चल रहा है। महाराष्ट्र से लगा होने के कारण सिवनी जिले में प्रकोप बहुत फैल चुका है आसपास के जिलों में भी फैल चुका है। बहुत से जिले में अपनी स्वेच्छा से लॉकडाऊन लगा रहे है। क्या हम और हमारे सिवनी जिलावासी, सिवनी नगर के लोग भी 5 दिन का लॉकडाऊन अपनी मर्जी से लगा सकते है क्या ? मेरा विनम्र आग्रह है कि अपनो को बचाने के लिये यदि हम 5 दिन का लॉकडाऊन लगाते है तो कोई कारण नहीं है कि कोरोना चैन टूटने में हमें सफलता मिले और कोरोना महामारी से कुछ  हद तक हम बच सके, जनजागृति फैल सके, इसके लिये मैं आग्रह और निवेदन करता हूं। इसमें चर्चा होना चाहिये और सबकी राय मिले तो 5 दिन का लॉकडाऊन लगाने का आग्रह है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.