Type Here to Get Search Results !

सोहन पोटाई प्रदेश अध्यक्ष का 17 मार्च को आयेंगे बस्तर

 सोहन पोटाई प्रदेश अध्यक्ष का 17 मार्च को आयेंगे बस्तर 


जगदलपुर। गोंडवाना समय। 

सर्व आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष तिरूमाल सोहन पोटाई प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार 17 मार्च 2021 दिन बुधवार को बस्तर आगमन होगा। सर्व आदिवासी समाज संभागीय अध्यक्ष तिरूमाल प्रकाश ठाकुर ने बताया कि 17 मार्च 2021 दिन बुधवार को सुबह 11 बजे केशकाल में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग स्वागत करेगी।                 कोड़ागांव में दोपहर 1 बजे तिरूमाल सोहन पोटाइ प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद भानपुरी, सोनारपाल, बालेगा भोंड होते हुए युवा प्रकोष्ठ बस्तर ब्लॉक के द्वारा तिरूमाल सोहन पोटाई का स्वागत किया जाएगा। जगदलपुर में लगभग 3 बजे लालबाग में तिरूमाल सोहन पोटाइ आम सभा को संबोधित करेंगे।  रात्रि विश्राम के दौरान सामाजिक पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे एवं समाजिक विकास को लेकर विचार-मंथन करेंगे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.