Thursday, March 18, 2021

मुकुंद टेकाम ने सुर संग्राम में 21 हजार का पुरस्कार प्राप्त कर सिवनी का बढ़ाया गौरव

मुकुंद टेकाम ने सुर संग्राम में 21 हजार का पुरस्कार प्राप्त कर सिवनी का बढ़ाया गौरव


सिवनी। गोंडवाना समय। 

बिछिया म्यूजिकल गू्रप द्वारा आयोजित अंतर राज्यीय गायन प्रतियोगिता सुर संग्राम में सिवनी शहर के होनहार गायक मुकुंद टेकाम पिता श्री लेख सिंह टेकाम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 21,000 /- रुपए का नगद पुरुस्कार और ट्रॉफी प्राप्त किया है जो सिवनी के लिए गौरव की बात है। 
            

उल्लेखनीय है कि इस सुर संग्राम गायन प्रतियोगिता में देश के अनेक राज्यों के होनहार गायकों ने भाग लिया था । मुकुंद टेकाम बरघाट रोड, छिड़िया पलारी सिवनी में निवासरत हैं और वर्तमान में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से शास्त्रीय गायन की कला सीख रहे हैं। इसके पूर्व हाल ही में छिंदवाड़ा जिले में आयोजित गायन प्रतियोगिता में भी मुकुंद टेकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था और 5,000 /- नगद पुरुस्कार राशि  तथा शील्ड प्राप्त किया था।

No comments:

Post a Comment

Translate