Type Here to Get Search Results !

सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने संसद में उठाया ओबीसी जनगणना का मुद्दा

सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने संसद में उठाया ओबीसी जनगणना का मुद्दा

ओबीसी महासभा ने सांसद का माना आभार 


सिवनी। गोंडवाना समय।

सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा लोकसभा में ओबीसी जनगणना का मुद्दा उठाये जाने से ओबीसी समाज में हर्ष व्याप्त है। गुरुवार को यह समाचार आते ही सोशल मीडिया पर लोकसभा में उनके द्वारा दिए गए वक्तव्य का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।


कोई उन्हें शेरदिल कह रहा है तो कोई अकेला बहुदर सांसद, तो कोई उन्हें ओबीसी समाज का हीरो, तो कोई सच्चा देशभक्त करार दे रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला संयोजक श्री लोकेश साहू ने कहा कि वाकई सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा निडरता के साथ ओबीसी जनगणना का मुद्दा संसद में उठाकर 52 प्रतिशत ओबीसी आबादी की आकांक्षा को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण बाधा को दूर किया गया है। 

पोस्टकार्ड अभियान चलाकर संशोधन करवाने लगायेंगे गुहार 


श्री लोकेश साहू ने कहा कि जनगणना अब 2022 में ही होगी, हमारे पास अब वक्त है। अब हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय होगा। जिससे हम पोस्टकार्ड अभियान चलाकर ओबीसी की जनगणना कराये जाने हेतु जनगणना फार्मेट में आवश्यक संशोधन करवाने गुहार लगायेंगे।
        उल्लेखनीय है गुरुवार को लोकसभा में सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा शून्यकाल के दौरान लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दों की श्रंखला में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत का ध्यान आकर्षित किया कि 2021 में होने वाली जनगणना के प्रारूप में एसटी एससी के साथ ओबीसी वर्ग का कॉलम बनाया जाये ताकि इस वर्ग के अंतर्गत आने वाले लोगों को उनका अधिकार प्राप्त हो सके। साथ ही सदन के माध्यम से मंत्री से इस दिशा में कार्य हेतु दिशानिर्देश जारी करने का आग्रह भी किया। 

सांसद का किया आभार व्यक्त

जिला प्रवक्ता योगेश सूर्यवंशी व अनिल डंभारे, जिला मीडिया प्रभारी राकेश नागफासे, कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र (मोनू) राय, लखनादौन ब्लाक अध्यक्ष संदीप पटेल, संगईमाल संयोजक विनोद पटेल, केवलारी ब्लाक अध्यक्ष कु. श्रद्धा राय, जिला युवा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री जयश्री यादव, महिला बेरोजगार मोर्चा अध्यक्ष रजनी गोखले, कुरई ब्लाक संयोजक मुनेश्वर वैद्य, बरघाट से जिला महासचिव नरेन्द्र शरणागत, सिवनी ब्लाक कृषक मोर्चा अध्यक्ष लेखराम सनोडिया, उपाध्यक्ष चेतराम सनोडिया, चाँवड़ी क्षेत्र संयोजक राजेश सनोडिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद यादव, चिकित्सा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बलवान ठाकुर, जिलाध्यक्ष शेरसिंह रहांगडाले, प्रचार मंत्री कन्हैयालाल सनोडिया, जनतानगर संयोजक रामकिशोर विश्वकर्मा सहित ओबीसी महासभा के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन का आभार व्यक्त किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.