Type Here to Get Search Results !

सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा के साधन नहीं उपलब्ध करवा रही नगर पालिका-सुजीत गोदरे

सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा के साधन नहीं उपलब्ध करवा रही नगर पालिका-सुजीत गोदरे

सीएमओ एवं कलेक्टर से सुरक्षा सामग्री दिये जाने की मांग


सिवनी। गोंडवाना समय।

नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के समक्ष अपने नंबर अच्छे लाने के लिए सफाई अभियान चला रही है। जिसके तहत बड़े नालों की सफाई नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सामग्री नहीं दी जा रही है। इनके आभाव में भी सफाई कर्मचारी अपना कर्तव्य निभाकर सिवनी शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1 पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री सूजीत गोदरे ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी व जिला कलेक्टर से आग्रह है कि सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा के आवश्यक सामग्री अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये।

आजाद वार्ड में बिना सुरक्षा सामग्री के सफाई कर रहे सफाई कर्मचारी 


आगे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री सूजीत गोदरे ने बताया कि अपनी शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर हर सुविधा को तरसते बाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी सिवनी नगर पालिका के आजाद वार्ड में नाला की सफाई करते हुए तस्वीर बताती है कि सफाई कर्मचारियों को कोई शारीरिक सुरक्षा की सामग्री की सुविधा नहीं मिलती है। विशेष कर हाथ में ग्लब्स, यूनिफॉर्म, लॉंग बूट, मास्क दिया गया है इसके बाद भी कोविड-19 जैसी बीमारी में सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर की सफाई में अपना योगदान दे रहे हैं। 

सामग्री उपलब्ध कराने पूर्व में भी दिया था मांग पत्र


आगे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री सूजीत गोदरे ने बताया कि सिवनी नगर पालिका के अधिकारी सफाई कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आवश्यक सामग्री दिया जाने के लिए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन सिवनी द्वारा मांग पत्र नगर पालिका को सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को लेकर दिया गया है। इसके  बाद भी सफाई कर्मचारियों को आज तक सामग्री प्रदान नहीं की गई है जो सफाई कर्मचारियों के प्रति नगर पालिका परिषद सिवनी की अनदेखी एवं दुर्व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस संबंध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन जिला सिवनी में नगर पालिका सीएमओ से सफाई कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक सामग्री शीघ्र उपलब्ध करायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.