Type Here to Get Search Results !

खमरिया ग्राम से ही 26 फरवरी 1987 को स्वर्गीय ठा. निजाम सिंह पटेल ने की थी महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर पर्व मनाने की शुरूआत

खमरिया ग्राम से ही 26 फरवरी 1987 को स्वर्गीय ठा. निजाम सिंह पटेल ने की थी महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर पर्व मनाने की शुरूआत 

खमरिया में संपन्न हुआ लोधी क्षत्रिय समाज का 35 वां महाशिवरात्रि लोधेश्वर पर्व 

हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए स्वजातीयजन 


कहानी/घंसौर। गोंडवाना समय।

लोधी क्षत्रिय समाज जिला सिवनी का प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि लोधेश्वर पर इस वर्ष बड़ी धूमधाम से ग्राम खमरिया तहसील धनोरा में श्री जालम सिंह पटेल विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वाजातीयजन सम्मिलित हुये, लोधी क्षत्रिय धर्म संसद का आयोजन किया गया। 

मंच पर इनकी रही गरीमामय उपस्थिति 


जिसमें मुख्य अतिथि जालम सिंह पटेल विधायक, प्रमुख अतिथि लोकेश लिल्हारे जीएसटी कमिश्नर म.प्र.भोपाल, सभा अध्यक्ष डॉ विजय बरिया, प्रदेश अध्यक्ष आलोक विशिष्ट अतिथि अतिबल सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि आचार्य हरि गोविंद लोधी राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता नोएडा दिल्ली, सज्जन सिंह ठाकुर लोधी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष सिवनी एवं जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, विदिशा, दमोह से आए समाज के पदाधिकारियों की मंच पर गरिमामय उपस्थिति रही। 

सज्जन सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष के निवास में हुआ शिव लोधेश्वर मंदिर का निर्माण


कार्यक्रम की जानकारी देते हुये ग्राम खमरिया के आयोजक परिवार के मुकेश ठाकुर कार्यक्रम संयोजक द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष लोधी समाज द्वारा 35 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। जो कि 26 फरवरी 1987 को महाशिवरात्रि में खमरिया ग्राम से ही प्रारंभ हुआ था। जिसे इस पर्व के आयोजक परिवार के दादा जी स्वर्गीय ठा. निजाम सिंह पटेल ने प्रारंभ किया था।
        इस वर्ष श्री सज्जन सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष के निवास में शिव लोधेश्वर मंदिर का निर्माण किया गया एवं भगवान शिव की लोधेश्वर के रूप में उनके परिवार सहित स्थापना की गई। पूजन अर्चन के बाद लोधी क्षत्रिय धर्म संसद में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई, स्वामी ब्रह्मानंद, लोधी समाज के गौरवशाली इतिहास  का वर्णन कर सामाजिक विषयों शिक्षा, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, रूढ़ीवादी परंपराओं, नशा आदि पर चर्चा परिचर्चा उद्बोधन, स्वगागत, सम्मान के क्रम चलते रहे। बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण पर  कु.अर्पिता ठाकुर सब इंजीनियर एवं श्रीमति नीति पटेल ने अपने  विचार व्यक्त किया। 

गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज कार्य में आगे आना चाहिए-जालम सिंह पटेल


मुख्य अतिथि जालम सिंह पटेल ने अपने  उद्बोधन में कहा कि गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज कार्य में आगे आना चाहिए। वहीं लोकेश लिल्हारे एडिशनल कमिश्नर जीएसटी तथा सभी अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधनों का प्रवाह चला। अतिथियों द्वारा इस भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।
        अतिथियों को लोधेश्वर गौरव सम्मान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर साल श्रीफल से सम्मान कर, यह धार्मिक सामाजिक अनुष्ठान का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन आयोजक परिवार के मुकेश ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्र सिंह पटेल, साहेब लाल दशरिये , मनीष जंघेला, लोकेश ठाकुर रामरतन पटैल का विशेष सहयोग रहा अगले वर्ष 36 वां पर्व खुसीर्पार छपारा में मनाने के लिए ध्वज ले जाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.