आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आॅनलाईन आवेदन 31 मार्च तक
सिवनी। गोंडवाना समय।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी श्री एस एस मरकाम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा देने हेतु जिले में 05 विशिष्ट आवासीय विद्यालय तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंसौर, शास. कन्या शिक्षा परिसर सिवनी / कुरई / छपारा / लखनादौन संचालित है। उक्त विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 6 वीं एवं कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु आॅनलाईन आवेदन 31 मार्च 2021 तक विभागीय पोर्टल एम.पी.टॉस टढळअरर के माध्यम से भरे जा रहे हैं।
कक्षावार रिक्त सीटों का विवरण इस प्रकार है
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंसौर कक्षा 06 वीं हेतु बालक की रिक्त्? सीट 34, बालिका की रिक्त सीट 34 तथा कक्षा 9वी हेतु बालक की 7 सीट तथा बालिका की 8 सीट, शास. कन्या शिक्षा परिसर सिवनी कक्षा 06 वीं की 70 सीट, शास. कन्या शिक्षा परिसर कुरई कक्षा 06 वीं 70 एवं कक्षा 9 वी की 6 सीट, शास. कन्या शिक्षा परिसर छपारा बालिका 70 एवं शास. कन्या शिक्षा परिसर लखनादौन कक्षा 6वीं की 70 सीट हैं।
No comments:
Post a Comment