Monday, March 15, 2021

3 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद सिवनी के अदनान खान का मध्य प्रदेश हॉकी टीम में हुआ चयन

3 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद सिवनी के अदनान खान का मध्य प्रदेश हॉकी टीम में हुआ चयन  


सिवनी। गोंडवाना समय।

हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिवनी को एक बार फिर सिवनी के अदनान खान ने गौरानबित किया है। जबलपुर में हुई मध्य प्रदेश सब जूनियर हॉकी टीम ट्रायल 6, 7 और 8 मार्च को जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 200 खिलाड़ी ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी हरियाणा के नरवाना में हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जबलपुर से दिल्ली होते हुए हरियाणा रवाना हो गए हैं। 

मिशन इंग्लिश स्कूल में नौवीं कक्षा में अध्यनरत है अदनान खान


वही ये प्रतियोगिता 17 मार्च से 25 मार्च तक खेली जाएगी। मध्य प्रदेश सब जूनियर हॉकी टीम 2021 का चयन विभिन्न चरणों में किया गया है। जिसमें खिलाड़ियों की दक्षता शारीरिक क्षमता और खेल कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। इस टीम में 17 वर्ष से कम के खिलाड़ी सम्मिलित है, वही सिवनी के अदनान खान एकमात्र खिलाड़ी हैं। जिनका चयन सिवनी जिले से हुआ है, 15 वर्षीय अदनान खान मिशन इंग्लिश स्कूल में नौवीं कक्षा में अध्यनरत है। वही मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध होने के बावजूद भी हॉकी के प्रति विशेष रूचि होने के कारण अदनान का चयन पहले तो सिवनी के फीडर सेंटर में हुआ, उसके बाद 3 साल की कड़ी मेहनत करने पर आज अदनान को उसकी मेहनत का फल प्राप्त हुआ। 

हॉकी खेल में मुकाम पाने दी बधाई 


अदनान खान सिवनी के भगत सिंह वार्ड हड्डी गोदाम के निवासी हैं। उनके पिता नसीम खान और बबलू एक व्यवसाई हैं। अदनान की इस कामयाबी ने सिवनी के सिवनी जिले को गौरवान्वित किया है। वही सिवनी जिला हॉकी संघ के सचिव सोहेल पाशा, अध्यक्ष धन्नालाल गौर एवं खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मकसूदा मिर्जा सहित सिवनी के वरिष्ठ खिलाड़ी वाहिद खान ने अदनान खान को शुभकामना दी हैं और ऐसा ही सिवनी का सर ऊंचा करते रहें ऐसी कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Translate