Type Here to Get Search Results !

कोमल गढ़पाल अजाक्स सिवनी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

कोमल गढ़पाल अजाक्स सिवनी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष जे एन कंसोटिया ने प्रदान किया नियुक्ति आदेश 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला ासचिव श्री विजय शेंडे ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि संभागीय अधिवेशन में पहुंचे मध्य प्रदेश अजाक्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जे एन कंसोटिया वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (अपर मुख्य सचिव म.प्र.शासन) व संभागीय अध्यक्ष संभाग जबलपुर श्री राजेन्द्र तेकाम की अनुशंसा पर श्री कोमल प्रसाद गढ़पाल, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला महादेवटोला, जेवनारा विकासखण्ड बरघाट जिला-सिवनी को मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सिवनी के पद पर आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है। वहीं संभागीय अधिवेशन कार्यक्रम के दौरान श्री कोमल गढ़पाल को अजाक्स जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सिवनी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। 

अजाक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव कराने की मिली जिम्मेदारी


गोंडवाना समय से चर्चा में नवनियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री कोमल गढ़पाल ने बताया कि अजाक्स संगठन के लिये सदस्यता अभियान के तहत आगामी समय में सिवनी जिले मेें 1200 सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य किया जायेगा। वहीं सिवनी जिले में अजाक्स संगठन को मजबूती प्रदान करते हुये सिवनी जिले में लोकतांत्रिक पद्धति से जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी का निर्वाचन भी संपन्न कराने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है जिसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा व प्रांतीय निर्देशानुसार पालन किया जायेगा।  

कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनने पर इन्होंने दी बधाई

श्री कोमल गढ़पाल को अजाक्स सिवनी के वर्तमान में बरघाट तहसील अध्यक्ष के पद पर पदस्थ है। वहीं 28 फरवरी 2021 को अजाक्स जिला सिवनी के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनायें तथागत वेलफेयर सोसायटी सिवनी, समता मंच, समता सैनिक दल, डॉ आंबेडकर जी स्मारक आयोजक समिति, कोयान द विजन, आदिवासी जनकल्याण परिषद आदि के द्वारा दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.