Type Here to Get Search Results !

मनोकामना पूरी होने पर प्रतिवर्ष श्रावण मास में नाग देवता के दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु

मनोकामना पूरी होने पर प्रतिवर्ष श्रावण मास में नाग देवता के दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु

साक्षात नाग देवता मंदिर डोमरी में हरिनाम सप्ताह का समापन 


छिंदवाड़ा/परासिया। गोंडवाना समय।

छिंदवाड़ा के उमरेठ तहसील में प्राकृतिक सौन्दर्य से भरा ग्राम डोमरी जो वर्षों से लोगो की मनोकामना की पूर्ति कर आस्था का केन्द्र बना हुआ है। यहाँ वर्षों से महाशिवरात्रि एवं नागपंचमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा पाठ किया जाता है। प्रतिवषार्नुसार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर साक्षात नाग देवता मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा हरिनाम सप्ताह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका समापन 12 मार्च 2021 दिन शुक्रवार को हुआ। जहां आसपास के ग्राम के श्रद्धालु सप्ताह मंडल द्वारा रात्रि में गीत संगीत गायन के साथ ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर रात्री जागरण किया गया। वहीं शनिवार सुबह महिला मंडल द्वारा शानदार स्तुति भजन गायन की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।

सावन मास में सभी भक्तों को देते हैं दर्शन

इस आयोजन के लिए क्षेत्र के आसपास के लोगो में विशेष श्रद्धा एवं उमंग होती है यहाँ पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुआें व भक्तों का ताता लगा होता है। साथ ही अपनी मनोकामना पूरी करने दूर-दूर से लोग यहाँ आते है। स्थानीय ग्रामीण बाला सातनकर ने गोंडवाना समय से चर्चा के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि देव स्थान पर साक्षात नाग देवता सावन मास में सभी भक्तों को दर्शन देते हैं। चर्चा के दौरान आगे उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में नाग देवता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त यहां आते हैं। यहां पर सावन मास की नागपंचमी को बहुत बड़ी संख्या में लोग पहुँचते है और यहाँ मेला भी लगता है। समिति द्वारा ग्राम डोमरी के इस पावन देवी स्थान पर मंदिर निर्माण का कार्य चालू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान आसपास के गांव के लोगो  सहित दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए वहीं अंतिम दिन सभी लोगो के लिए भंडारे के रूप में भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.