Type Here to Get Search Results !

गोंडवाना की सरकार बनाना होगा तभी शोषित, पीड़ितो को न्याय और उनके अधिकार प्राप्त होंगे-तुलेश्वर सिंह मरकाम

गोंडवाना की सरकार बनाना होगा तभी शोषित, पीड़ितो को न्याय और उनके अधिकार प्राप्त होंगे-तुलेश्वर सिंह मरकाम

प्रथम जिला आगमन पर पिंडरई नगर में सजा मंच, भव्य स्वागत से गदगद हुए गोंगपा सुप्रीमो


कमलेश गोंड राष्ट्रीय संवाददाता
पिंडरई/मंडला/गोंडवाना समय। 

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन एवं युवा मोर्चा नैनपुर के द्वारा सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल तुलेश्वर मरकाम के प्रथम जिला प्रवेश के अवसर पर नैनपुर विकासखंड के पिंडरई नगर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। हम आपको बता दे कि तिरु. तुलेश्वर सिंह मरकाम का दौरा सिवनी जिले के केवलारी पाकर टोला में एक दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित था। जिनकी अगवानी पिंडरई नगर में गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन एवं युवा मोर्चा नैनपुर के द्वारा किया गया।


जहाँ मंडला ओर सिवनी जिले के गोंगपा कार्यकर्ताओ ने बाजे-गाजे ओर फटाखों की गूंज के साथ गोंडवाना आंदोलन की ताकत को आगाज किया। दोपहर बाद 2 बजे पर गोंगपा सुप्रीमो का काफिला पिंडरई नगर प्रवेश हुआ तो गोंडवाना जिंदाबाद और दादा मरकाम सेवा जोहार के नारों से गूंज उठा। 

नैनपुर तिराहां तक हर्षोल्लास से राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया


कार्यकतार्ओं ने फूल बरसाये और नगर प्रवेश द्वार से चल समारोह निकाल कर स्वागत मंच नैनपुर तिराहां तक हर्षोल्लास से राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तिरूमाल श्याम मरकाम, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री तिरू मोती धुर्वे, प्रदेश अध्यक्ष तिरूमाल अमान सिंह पोर्ते, प्रदेश उपाध्यक्ष इस्माइल खान, गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश मर्सकोले के साथ ही मंडला के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष तिरू कमलेश तेकाम का भी स्वागत किया। 

महिलाओ को मिले समानता का अधिकार 


स्वागत समारोह की बेला में मंच में विराजे सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों का टेकचंद परते, नेमी मरावी, मनोज जैन, छोटू तिलगाम, बिसन उइके, गज्जू धूमकेती, दिलीप मरावी, आमिल खान, साकिब बाबू, सहित नैनपुर ब्लॉक के कार्यकर्ताओ ने हल्दी चावल, फूल माला एवं पीला गमझे से स्वागत सम्मान किये। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि दादा कहते रहे कि कहो नहीं करके दिखलावो ओर आज वो समय है।
        गोंडवाना आंदोलन के एक-एक कार्यकर्ताओ को करके दिखलाना होगा, गोंडवाना की सरकार बनाना होगा तभी शोषित, पीड़ितो को न्याय और उनके अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी कहा है, ये वही मंडला जिला है जहाँ गोंडवाना की बावन गढ़ संतावन परगना होती थी और अंतिम में मातृशक्तियों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए भारत सरकार से महिलाओ को समानता का अधिकार देने की बात कही। वही सिवनी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामगुलाम उइके की अगुवाई में पिंडरई से लेकर पांकर टोला केवलारी कार्यक्रम स्थल तक जोरदार वाहन रैली की कतार देखने को मिली। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.