Type Here to Get Search Results !

शासकीय खर्चे पर भाजपा पदाधिकारियों को नपा जन समस्या निवारण शिविर में करवा रही मंच उपलब्ध

शासकीय खर्चे पर भाजपा पदाधिकारियों को नपा जन समस्या निवारण शिविर में करवा रही मंच उपलब्ध 

आगामी चुनाव में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के दावेदारों का अतिथियों के लिये भेज रहे नाम 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आई टी सेल अध्यक्ष ऐश्वर्य सुमित मिश्रा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे द्वारा शासकीय खर्चे पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को नगर पालिका द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में मंच उपलब्ध कराया जा रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है। जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी को यह जानकारी है कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद भंग है। भाजपा कार्यालय से प्रत्येक शिविर के लिए अतिथियों के नाम भेजे जा रहे है जो कि भारतीय जनता पार्टी से आगामी चुनाव के लिए अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के दावेदार है। 

भाजपा नेता को बिसलरी का तो आम जनता को पिला रहे टेंकर का पानी 

भाजपा के इन नेताओं की खातिरदारी में शासकीय राशि जमकर लुटा रही है। इन्हें बिसलरी का महंगा पानी पिलाया जा रहा है और आम जनता को टेंकर का पानी पिलाया जा रहा है। जिस उद्धेश्य के लिए यह शिविर लगाया गया है वह उद्धेश्य पूरा होते नही दिख रहा है न तो बड़े नालो की सफाई हो रही है न ही कीटनाशक पाउडर, केमिकल दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। राशन कार्ड बनाने, नाम काटने, नाम जोड़ने का काम बंद है। हित ग्राहि खाद्य पर्ची लेकर घूम रहा है उन्हें राशन नही दिया जा रहा है।
            प्रधानमंत्री आवास के अनेक हितग्राहियों के खाते में राशि नही पंहुच रही है। नगर की पेयजल व्यवस्था अस्त-व्यस्त है, नवीन जलावर्धन योजना में हजारो नल कनेक्शन होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा पानी नही दिया जा रहा है। शीद्य्र ही नगर पालिका चुनाव की तिथि घोषित होने वाली है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जानबूझकर भारतीय जनता पार्टी को अनुचित लाभ पंहुचा रहें है। इस बात की शिकायत जिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से की है जिला कलेक्टर द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.