Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश में इतने बड़े समाज होने के बाद भी हम संगठित क्यों नहीं है-किशोर समरिते

मध्यप्रदेश में इतने बड़े समाज होने के बाद भी हम संगठित क्यों नहीं है-किशोर समरिते 

जब हम संगठित होंगे तभी हमारा सामाजिक मूल्य राजनीतिक मूल्य स्थापित होगा

हमारा समाज भोला भाला है जो चुनाव में उपयोग किया जाता है

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन का जिला सम्मेलन हुआ संपन्न : गुलाब साहू बने अध्यक्ष




सिवनी/लखनादौन। गोेंडवाना समय।

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन सिवनी के द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन लखनादौन में 14 मार्च 2021 को संपन्न हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से स्वजातीय बंधुओं द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुये अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भागीदारी निभाई गई। 

सत्ता स्थापित करने के समय अलग-अलग चुनाव लड़ कर दूसरी शक्तियों को पहुंचाते है


समारोह के मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश संरक्षक लांजी (बालाघाट) के पूर्व विधायक किशोर समरिते ने अपने संबोधन में सवाल किया कि मध्यप्रदेश में इतने बड़े समाज होने के बाद भी हम संगठित क्यों नहीं? समाज की अहमियत जताते हुए कहा कि जब हम संगठित होंगे तभी हमारा सामाजिक मूल्य राजनीतिक मूल्य स्थापित होगा। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू द्वारा समाज की एकजुटता की आवश्यक रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे समाज की बहुलता तो है किंतु जब सत्ता स्थापित करने का समय आता है तो हमारे लोग अलग-अलग चुनाव लड़ कर दूसरी शक्तियों को फायदा पहुंचा देते हैं। 

संगठन ही सत्ता की चाबी होती है

राष्ट्रीय संगठन मंत्री भागीरथ साहू ने बताया कि हमारे साहू समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रदेश

अध्यक्ष के साथ संघर्षशील होना अति आवश्यक है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गिरिश साहू ने बताया कि संगठन ही सत्ता की चाबी होती है इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशोर साहू ने बताया कि हमारे प्रदेश में अन्य संगठन भी चल रहे हैं लेकिन सब का उद्देश्य एक हैं। समाज को एकजुट करना अन्य वक्ताओं में संभागीय संगठन मंत्री सुदर्शन गोल्हानी ने बताया कि संगठन को एकजुटता के लिए हमें सबको कठिन संघर्ष करना होगा। संभागीय अध्यक्ष अनिल गोल्हानी ने कहा कि हमारा समाज भोला भाला है जो चुनाव में उपयोग किया जाता है और इसका राजनीतिक संगठनों में महत्व नहीं दिया जाता। छपारा से गुलाब साहू ने बताया कि सभी संगठन को एक होकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। 

सामाजिक संगठनों में महिलाओं को आगे आना चाहिए


ओबीसी महासभा जिला संयोजक लोकेश साहू ने कहा कि समाज सेवा के लिए संगठन बनते रहेंगे लेकिन उन्हें जिला लेबल पर आपसी समझदारी बनाकर कार्य करने की रणनीति बनानी चाहिए। प्रदेश महिला महामंत्री आरती साहू ने बताया कि सामाजिक संगठनों में महिलाओं को आगे आना चाहिए। छपारा से श्रीमती राधा साहू पूर्व जनपद सदस्य ने बताया कि मातृ शक्तियों को आगे आकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। मंच संचालन केसरी गोल्हानी लखनादौन एवं भानु प्रताप गोल्हानी छपारा द्वारा किया गया। 

समाज को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का लिया संकल्प 

जिला सम्मेलन में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुलाब गोल्हानी का प्रस्ताव समस्त जिला संगठनों द्वारा पारित हुआ तदनुसार राष्ट्रीय साहू महा संगठन के जिलाध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोल्हानी जी को नियुक्त किया गया। आगामी समय में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प जिलाध्यक्ष द्वारा लिया गया एवं भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जिले से सामाजिक बंधुओं को ले जाने संकल्प व्यक्त करते हुए तमाम अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। 

सम्मेलन को सफल बनाने में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भानु प्रताप गोल्हनी, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल नीलेश साहू, राज साहू व छपारा ब्लाक से उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष कमल प्रसाद साहू, देवी प्रसाद साहू, गिरीश साहू, चुरामन साहू, प्रमोद साहू श्रीमती संध्या साहू श्रीमती सुनीता साहू श्रीमती कांति साहू, सुनवारा से राजू साहू व अन्य साथी युवा जिलाध्यक्ष अखिलेश साहू कान्हीवाड़ा से अंकित साहू, राज साहू, सुशील साहू; लखनादौन से लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष और उनकी समस्त टीम द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.