Type Here to Get Search Results !

देश में सुरक्षा, संस्कृति, परंपरा व व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़ रही महिलाओं व छात्राओं की भागीदारी

देश में सुरक्षा, संस्कृति, परंपरा व व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़ रही महिलाओं व छात्राओं की भागीदारी 

विद्यार्थी परिषद ने शक्ति चेतना कार्यक्रम के माध्यम से दिखाई छात्रा शक्ति 


सिवनी। गोंडवाना समय।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला मीडिया प्रमुख देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सिवनी मुख्यालय के स्मृति लॉन में आयोजित विभाग छात्रा सम्मेलन शक्ति चेतना के माध्यम से वर्तमान समय में देश व समाज के मध्य नारी शक्ति के योगदान और वर्तमान भूमिका को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सिवनी में विभाग छात्रा सम्मेलन शक्ति चेतना का आयोजन किया गया। जिसमें सिवनी विभाग के बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा से शामिल हुई हजारों छात्राओं के मध्य राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदुबार ने शक्ति चेतना के माध्यम से संगठन का मंत्र एवं वर्तमान में समाज के मध्य छात्राओं की एवं नारी शक्ति की भूमिका के संबंध में अपने विचार वयक्त किये। 

शोभा यात्रा का सिवनी नगर में जगह-जगह पर किया गया स्वागत 

इसके साथ ही अपने विचारों के माध्यम से उन्होंने संदेश देते हुये कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं और नारी शक्ति का देश के विकास में कैसी भूमिका रहे। इसके साथ ही समाज मे  विद्यार्थी परिषद के माध्यम से क्या जन जागृति जन चेतना नारी शक्ति को लेकर की जा सकती है। कार्यक्रम के बाद शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा का सिवनी नगर के लोगों के द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सिवनी बस स्टैण्ड में खुला मंच के माध्यम से  विभाग के तीनों जिले से आई छात्रा कार्यकतार्ओं को विभाग की विभिन्न छात्राओं के द्वारा उद्बोधन दिया गया। 

समाज और देश के हित में लगातार कार्य करते रहना है

इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री सुश्री सुमन यादव ने कहा की जैसे समाज और देश के विभिन्न क्षेत्रों में छात्राएं नारी शक्ति परचम लहरा रही है, चाहे देश की सुरक्षा हो, संस्कृति हो, परंपरा हो या व्यापारिक क्षेत्रों में उसमें लगातार महिलाओं व छात्राओं की भागीदारी बढ़ते जा रही है। उसी प्रकार हमें भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना है और समाज और देश के हित में लगातार कार्य करते रहना है। जिससे हमारा समाज का और देश का सर्वांगीण विकास हो। इसके साथ ही इसी क्रम में प्रांत की छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह एवं विभिन्न छात्राओं के द्वारा खुले मंच को संबोधित किया गया। 

विद्यार्थी परिषद की शक्ति चेतना कार्यक्रम में उपस्थित रही हजारों छात्रा

इस कार्यक्रम में  राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदुवर, छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के कार्य परिषद के सदस्य गौरव सिंह पारधी, प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता जी, प्रांत मंत्री सुश्री सुमन यादव, प्रांत छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह, प्रांत सह मंत्री विभाग संयोजक आदित्य बरमैया, विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख श्वेता राय, जिला संयोजक नितेश ठाकुर,  नगर अध्यक्ष आकाश डहेरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा कश्यप, वर्षा शेंडे, राहुल ठाकुर विभाग संयोजक,अश्विन जैन, आशु सतनामी, निखिलेश कुल्हाड़े,  सुजल मिश्रा एवं तीनों जिले  के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.