Type Here to Get Search Results !

कमलेश तेकाम को मिली गोंगपा मण्डला जिला अध्यक्ष पद की कमान

कमलेश तेकाम को मिली गोंगपा मण्डला जिला अध्यक्ष पद की कमान 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मण्डला जिले में गांव व शहरी क्षेत्र में करेंगे मजबूत


मंडला। गोंडवाना समय।

गोंगपा के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी के लिंगोवास हो जाने के पश्चात तुलेश्वरवर मरकाम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके लिये प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों के पद पर नियुक्ति की जा रही है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इसी के तहत गोंगपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते द्वारा मण्डला जिला की कमान कमलेश तेकाम पिता श्री एच एस तेकाम, बरबसपुर, बम्हनी बंजर, तहसील बिछिया को मण्डला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने नियुक्ति पत्र किया प्रदान 


गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते द्वारा मण्डला जिले में संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के रीति-नीति सिद्धांतों के आधार पर संगठन को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को गोंगपा से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कमलेश तेकाम को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त जवाबदारी सौँपी गई है। गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते द्वारा मण्डला जिला के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रांतीय पदाध्किाारियों की मौजूदगी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मण्डला जिला अध्यक्ष के पद नियुक्त किये जाने का कमलेश तेकाम को नियुक्ति आदेश पत्र प्रदान करते हुये गोंगपा मण्डला जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वहन करते संगठन के दिशा निर्देशों का पालन कर संगठन की समस्त गतिविधियों से अवगत कराने के निर्देश दिये है। 

भाजपा-कांग्रेस से परेशान जनता को गोंगपा के रूप में देंगे मजबूत विकल्प 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मण्डला जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी व जवाबदारी मिलने पर कमलेश तेकाम ने कहा है कि गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के संदेशों पर चलते हुये, राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देशों पर संगठन का कार्य करते हुये मण्डला जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग व सहमति से मण्डला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस से परेशान हो चुकी जनता को मजबूत विकल्प के साथ खड़ा किया जायेगा। 

जिला अध्यक्ष बनने पर दी बधाई शुभकामनायें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मण्डला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने के पश्चात मण्डला जिले के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें देते हुये संगठन को मजबूत बनाने के लिये हर समय तैयार रहकर साथ देने की बात कही है।  


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.