Type Here to Get Search Results !

जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर कांग्रेस की समस्या का नहीं हुआ समाधान

जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर कांग्रेस की समस्या का नहीं हुआ समाधान 

जनसमस्या निवारण शिविर में भाजपा को महिमा मंडित करने की कलेक्टर से की थी शिकायत


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री राजेश मानाठाकुर ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि सिवनी नगर पालिका द्वारा जन समस्या शिविर लगाये जा रहे है। इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के दावेदारो को अतिथि बना, माईक देकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 

भाजपा की टिकिट के दावेदारों मंच से कर रहे झूठी बातो का प्रचार 

कांग्रेस द्वारा शिविर में जाकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी से आपत्ती दर्ज कर जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की गयी है। इसके बाद भी शनिवार 6 मार्च 2021 को फिर रानी दुर्गावती, तिलक एवं कस्तूरबा वार्ड की जन समस्या शिविर में भाजपा की टिकिट के दावेदारों द्वारा मंच से झूठी बातो से भाजपा को महिमा मंडित करने का काम किया गया। जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश मानाठाकुर ने बताया कि एक भाजपा नेता ने तो जन समस्या शिविर में यहॉ तक कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के खाते में साढेÞ सात लाख रुपए जमा कर दिये गये है। 

भाजपा का प्रचार शिविर बनकर रह गया 

जन समस्या निवारण शिविर में नगर पालिका द्वारा लाखों रूपय खर्च किया गया है किन्तु यह शिविर केवल भाजपा का प्रचार शिविर बनकर रह गया है। सिवनी के आम लोंगो को शिविर से कोई राहत नही मिली है वर्तमान में प्रशासक जिला कलेक्टर है किन्तु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा इस तरह मनमानी कर, यह दशार्ता है कि जिला कलेक्टर का मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर कोई नियंत्रण नही है यदि नियंत्रण रहता तो इतनी शिकायत के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऐसी हटधर्मिता नहीं दिखाते।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.