Type Here to Get Search Results !

अपनी बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूर दिलाये-कोमल सुदीप पटेल

 अपनी बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूर दिलाये-कोमल सुदीप पटेल

तिनका सामाजिक संस्था ने की हरदा जिले में अपराजिता अभियान की शुरूआत


हरदा/टिमरनी। गोंडवाना समय।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला बाल विकास विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम डिग्री कॉलेज हरदा में 8 मार्च 2021 को जिले की प्रथम महिला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कोमल सुदीप पटेल ने की अपराजिता अभियान की शुरूआत की और जिले के लोगो को एक सकारात्मक संदेश देने के लिए अपनी बेटी प्रत्युषा पटेल (लाडो) को भी ग्राम बारंगा में ग्रामीण बालिकाओं के साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिला रही हैं। वहीं उपस्थित लोगों से अपील की गई हे कि वे अपनी बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूर दिलाये।
            


 इस मौके पर तिनका सामाजिक संस्था ने देश मे हो रही आपराधिक सच्ची घटना को दिखाया वहीं आत्मरक्षा प्रशिक्षण इन घटनाओं पर अंकुश लगा सकते है लघु नाटिका के माध्यम से बताया। वहीं तिनका सामाजिक संस्था सचिव मना मंडलेकर ने बताया कि हमारे देश में बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना अत्यंत आवश्यक है। हमारे देश मे बलात्कार की घटनायें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उनपर अंकुश लगाने में आत्मरक्षा प्रशिक्षण देना जरूरी है। 

इन स्थानों पर दिया जा रहा नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण

तिनका सामाजिक संस्था पूरे जिले में अपराजिता अभियान को सार्थक बनाने में जुटी हुई है, और तिनका सामाजिक संस्था द्वारा जिले के तीनों विकास खंड में 60 दिवसीय नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टिमरनी में मना मंडलेकर, खिरकिया में मोना खरे, हरदा विकास खंड में दिव्यानी पवारे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी यह प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जा रहा है। नि:शुल्क प्रशिक्षण दिये जाने वाले स्थानों में प्रमुख रूप से आलमपुर, रहटगांव, नजरपुरा, मोहनपुर, फुलडी, सिराली, रामपुरा, बंदीमुहड़िया, दुधकच्छ कला, पान्तलाई, छिदगांव तमोली, रन्हाई कला, बाला गाँव, बून्दडा, चारखेड़ा, बघवाढ, बिच्छापुर, सोडलपुर क्षेत्रों में यह प्रशिक्षण प्रारंभ है।

अधिकारी कर्मचारी एवं खिलाड़ी रहे मौजूद

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले कि प्रथम महिला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कोमल सुदीप पटेल, महिला बाल विकास अधिकार श्री राहुल दुबे , सीडीपीओ श्री संजय त्रिपाठी , टिमरनी सीडीपीओ सीमा जैन, तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी, अनिल मल्हारे, मोना खरे, दिव्या बिले, जिज्ञासा ओनकर, रविन्द्र मल्हारे, रितेश ढोके, रितिक वर्मा, अश्विन राजबैध , अनुपम सांगुले, रीना कनोजे, अनीश कहार, शिवानी पवारे, राधिका गौर, श्रेया तिवारी, नंदनी राठौर, प्रतिज्ञा पवारे अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.