Type Here to Get Search Results !

मेहरा डेहरिया समाज की महिलाओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मनाया महिला दिवस

मेहरा डेहरिया समाज की महिलाओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मनाया महिला दिवस 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला प्रकोष्ठ डहेरिया (मेहरा) समाज सिवनी ने किया आयोजन


सिवनी। गोंडवाना समय।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डहेरिया (मेहरा) महिला प्रकोष्ठ  जिला सिवनी के नेतृत्व में प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया की अध्यक्षता में सर्वप्रथम महिलाओं को अधिकार दिये जाने के लिये संवैधानिक प्रावधान करने वाले


बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के पश्चात महिलाओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अत्याचारों को लेकर चिंता जताते हुये महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे लाने के लिये संगोष्ठी की गई है। 

समाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनैतिक व अन्य क्षेत्रों में मिले समान अधिकार


श्रीमती कमलेश डहेरिया, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, मेहरा डहेरिया समाज समिति जिला सिवनी ने जानकारी देते हुये बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डहेरिया (मेहरा) महिला प्रकोष्ठ  जिला सिवनी के द्वारा संगोष्ठी के दौरान समाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनैतिक व अन्य क्षेत्रों में समान भागीदारी मिले इस पर विचार रखे गये। इसके साथ ही अंधविश्वास, रूढ़िवादिता, रोजगार, शिक्षा का महत्व महिलाओं के अधिकार व समाज विकास हेतु अपने-अपने विचार रखे गए। इसके साथ ही बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रांगण में मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी कार्यक्रर्ताओं की मांगे हेतु समाज की महिलाओं द्वारा अपनी अपनी बात रखी गयी। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये रही मौजूद 

कार्यक्रम में सभी सामाजिक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रूप से सिवनी महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश डहेरिया, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता डहेरिया, सचिव श्रीमती गायत्री डहेरिया, युवा अध्यक्ष श्रीमती रजनी डहेरिया, श्रीमती यशोदा डहेरिया, श्रीमती संध्या डहेरिया, श्रीमती मंजू चिरोंजे, श्रीमती सोनिका डहेरिया, श्रीमती ममता नागरे, श्रीमती रजनी डहेरिया, श्रीमती मीना डहेरिया, श्रीमती ऊषा डहेरिया, श्रीमती माधुरी डहेरिया, श्रीमती कविता डहेरिया, श्रीमती निर्मला डहेरिया, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती सारिका, श्रीमती कमलेश डहेरिया, श्रीमती केशर डहेरिया, श्रीमती रजनी डहेरिया, श्रीमती संध्या डहेरिया, श्रीमती विनीता डहेरिया, श्रीमती सरस्वती डहेरिया,  श्रीमती रत्ना डहेरिया, श्रीमती शशि डहेरिया, श्रीमती देवी डहेरिया, श्रीमती आरती डहेरिया अन्य महिलाओं की उस्थिति रही। महिलाओ ने एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई शुभकामनाएं देकर खुशियाँ मनाई। अंत मे श्रीमती पार्वती डहेरिया द्वारा सभी का आभार प्रकटकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.