Type Here to Get Search Results !

2 सगे भाई एएसआई से बने एसआई, सिवनी पुलिस प्रशासन के लिये बना इतिहास

2 सगे भाई एएसआई से बने एसआई, सिवनी पुलिस प्रशासन के लिये बना इतिहास 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश द्वारा मध्य प्रदेश जिला पुलिस बल मं पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर कार्यवाहक प्रभार उच्च पद कार्य करने का अधिकार दिये जाने हेतु आदेश जारी किये गये है।


जिसके तहत सिवनी जिला पुलिस प्रशासन के दो सगे भाई श्री जी एस राजपूत और श्री आर एस राजपूत को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की गई है। 

बरघाट व डूण्डासिवनी पुलिस थाना में है पदस्थ 


हम आपको बता दे कि श्री आर एस राजपूत और श्री जी एस राजपूत मूलत: छिंदवाड़ा के निवासी है। वर्तमान में सिवनी जिले के बरघाट पुलिस थाना बड़े भाई श्री आर एस राजपूत व डूण्डासिवनी पुलिस थाना में श्री जी एस राजपूत पदस्थ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिला पुलिस प्रशासन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दो सगे भाई जो कि एसआई के पद पदस्थ रहकर एक साथ उन्हें एसआई के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.