Type Here to Get Search Results !

मोबाईल नंबर व कंट्रोल रूम में नागरिक करें संपर्क

मोबाईल नंबर व कंट्रोल रूम में नागरिक करें संपर्क 

नगर पालिका परिषद सिवनी सीएमओ ने जारी किया नंबर 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कोरोना वायरस संक्रमण अपने भीषण संक्रमण के स्तर पर जा पहुंचा है। नगर में प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है। शहर के नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, जिसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकरी श्री नवनीत पांडे द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं साफ सफाई संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिये कार्यालय नगर पालिका परिषद सिवनी के आदेश क्रमांक 139/कार्या. अधी./न.पा.प./2021 सिवनी दिनांक 16/04/2021 के अंतर्गत आदेश जारी कर निम्नांकित अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु लगाई गई है।  

इस कार्य के लिये इन्हें मिली जवाबदारी 

अस्पताल में स्वयं के निरीक्षण में साफ-सफाई कराने हेतु श्री के के रजक, स्वच्छता निरीक्षक मो. 9424716622 एवं श्री संतोष यादव सहायक ग्रेड-3 मो. 8718896338, स्वर्गरथ एवं शव जलाने की व्यवस्था हेतु श्री संतोष तिवारी, प्रभारी सहायक यंत्री, मो. 7898570539 एवं श्री राजेश निर्मलकर, सहायक ग्रेड-3, मो. 9893613280 एवं श्री बसंत चौहान स्थायी कर्मी, मो. 9630453478 थोक सब्जी मंडी में आवश्यक निदेर्शानुसार व्यवस्था करने हेतु श्री प्रवीण तिवारी, सिटी मिशन मैनेजर, मो. 9617929579, श्री मुकेश चौहान सहायक ग्रेड-3, मो.  9179174922 एवं राजस्व अमला।

कंट्रोल रूम का नंबर 07692-226234 किया जारी 

कोरोना पाजिटिव क्षेत्र में कंटेनमेंट क्षेत्र बनाना एवं बाहर से आये व्यक्तियों की जानकारी रखना एवं उन्हे होम क्वारेंटाईन करना एवं पोस्टर लगाना एवं सूचना मिलने पर सामग्री पंहुचाने हेतु श्री मस्तराम परते, राजस्व उपनिरीक्षक, मो. 9407094387, श्री मुकुंद धेनुसेवक, सहायक राजस्व निरीक्षक, मो. 9589160888, एवं संबंधित वार्ड मोहर्रिर सैनेटाईजेशन व्यवस्था हेतु श्री तनोज राउत, सहायक ग्रेड-3, मो. 6263613164, श्री विपेश तिवारी, सुपरवाईजर, मो.  7999039560 एवं विजय डागोरिया, पंप आपरेटर मो. 9755220014, किसी भी प्रकार की शिकायत निराकरण हेतु 24 घंटे कंट्रोल रूम की व्यवस्था हेतु फोन नंबर 07692-226234 बनाया गया है। जिसमें कंट्रोल रूम प्रभारी श्री केके तिवारी, सहायक लेखाधिकारी 8770441248 के साथ प्रात: 08 बजे से सायं 04 बजे तक-श्री राहुल मालवीय, दैवेभो मो. 9039161923, सायं 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक श्री देवेन्द्र उइके सहायक ग्रेड-3, मो.  9584306380 रात्रि 12 बजे से प्रात: 08 तक श्री विजय शर्मा, सहायक ग्रेड-3, मो.  8435641911

इसे हम सबको मिलकर लड़ना है एवं हराना है

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे ने नगर की जनता अपील की है कि कोरोना वासरस संक्रमण से डरें नहीं सावधानी में ही सुरक्षा है। इससे हम सबको मिलकर लड़ना है एवं हराना है। लॉकडाउन नियमों का पालन करें एवं घर पर ही रहें। एवं किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण करने हेतु उपरोक्तानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके नंबरो आप फोन कर अपनी समस्या बता सकते है जिसका निराकरण किया जावेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.