Type Here to Get Search Results !

60 आॅक्सीजन वेड की सिवनी जिले को केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने दी सुविधा

60 आॅक्सीजन वेड की सिवनी जिले को केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने दी सुविधा  

कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में जिले में हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार


सिवनी। गोेंडवाना समय। 

कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुये केंद्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते स्वस्थ होने के बाद सिवनी जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सिवनी जिले के विभिन्न चिकित्सालयों का दौरा भी किया।


इसके बाद स्वास्थ्य केंद्रों की मांग अनुरूप कलेक्ट्रेट सभाकक्ष हुई एक बैठक में स्टील मंत्रालय के विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से 60 आक्सीजन बैड सिवनी जिले को प्रदान करने की जानकारी दी। 

30 जिला चिकित्सालय, 10-10 लखनादौन, घंसौर में बनेंगे 

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा सिवनी जिले को 60 आॅक्सीजन वैड की सुविधा दिलाये जाने के तहत जिसमें 30 आक्सीजन युक्त बैड जिला चिकित्सालय सिवनी को और क्रमश  10-10  आॅक्सीजन युक्त बैड लखनादौन, केवलारी और घंसौर के चिकित्सालय शामिल है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि पूर्व की तरह भिलाई स्टील प्लांट से आक्सीजन की सप्लाई सम्पूर्ण जिले को मिलती रहेगी। 

10 लाख स्वास्थ्य सामग्री के लिये सांसद निधि से की जारी 

इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री श्री फग्ग्न सिंह कुलस्ते द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे छपारा, कान्हीवाड़ा, पलारी, धनोरा, कहानी, धूमा इत्यादि में आवश्यक सामग्रियों के क्रय के लिए 10 लाख रुपये की राशि सांसद निधि  स्वीकृत की गई है। बैठक में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्री राम किशोर कावरे, सांसद श्री ढाल सिंह बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे, श्री वैभव पंवार भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, श्री पीयूष दुबे एवं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.