Type Here to Get Search Results !

सेवा ही संगठन अभियान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी बने चंचलेश साहू

सेवा ही संगठन अभियान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी बने चंचलेश साहू 


सिवनी। गोंडवाना समय।

कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव के लिये भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें सिवनी जिला प्रभारी का दायित्व विद्यार्थी जीवन से ही सक्रियता के साथ सकारात्मक दिशा में कार्य करने वाले श्री चचंलेश साहू को यह दायित्व सौंपा गया है।

सेवा ही संगठन के मंत्र को करना है साकार 

सेवा ही संगठन अभियान 2 के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण, मध्य प्रदेश के भारतीय जना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री री हितानन्द शर्मा के आहवान पर कोविड-19 की रोकथाम व बचाव हेतु कार्यकर्ताओं को सेवा के माध्यम से सेवा ही संगठन के मंत्र को साकार करना है। इसके लिये पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी की रोकथाम व बचाव में सेवा कार्य करने के लिये जिला प्रभारी घोषित किया गया है। जिसमें सिवनी जिले के प्रभारी का दायित्व श्री चंचचेश साहू को सौंपा गया है। 

जवाबदारी के साथ निभायेंगे दायित्व

चंचलेश साहू ने सेवा ही संकल्प के के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम व बचाव के लिये सेवा ही संगठन अभियान के तहत प्रत्येक कार्य को जवाबदारी के साथ निभाया जायेगा। वहीं उन्होंने जिला प्रभारी का दायित्व दिये जाने पर राष्ट्रीय, प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.