Type Here to Get Search Results !

भाजपा कार्यालय के समीप, सीईओ निवास के सामने व एसपी बंगले के पास लूट रहे थे संजीवनी व दीपिका पैथोलॉजी संचालक, प्रशासन ने किया सील

भाजपा कार्यालय के समीप, सीईओ निवास के सामने व एसपी बंगले के पास लूट रहे थे संजीवनी व दीपिका पैथोलॉजी संचालक, प्रशासन ने किया सील 

अधिक शुल्क वसूलने पर संजीवनी पैथोलॉजी लैब एवं दीपिका पैथोलॉजी लैब सील


सिवनी। गोंडवाना समय।

कोरोना महामारी के समय आपदा में अवसर तलाश कर जांच के नाम पर अधिक राशि लेकर खुलेआम लूटकर अपनी आय बढ़ाकर तिजोरी भरने व बैंक बैलेंस बढ़ाने वाले सिवनी जिला मुख्यालय के संजीवनी व दीपिका पैथालॉजी लैब पर प्रशासन ने सील करने की कार्यवाही किया है। इस मामले में यह सबसे विशेष बात है कि सेवा ही संगठन के नाम पर कार्य करने वाले भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के 500 मीटर की दूरी पर, जिला पंचायत सीईओ निवास के सामने और पुलिस अधीक्षक निवास से भी 500 मीटर से या उससे अधिक की दूरी पर पैथोलॉजी लैब संचालक खुलेआम लूट कर रहे थे।
            जबकि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बीते कई दिनों से मीटिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जांच केंद्रों व उपचार शुल्क के लिये निर्धारित दर पर ही राशि लिये जाने के निर्देश जारी कर रहे है एवं अधिक राशि वसूलने वालों पर सख्त कार्यवाही की बात कहते रहे है। इसका असर सिवनी जिले में शुक्रवार 7 मई 2021 को दिखाई दिया है जब प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुये 2 पैथोलॉजी लैब को सील करने की कार्यवाही किया है। 

अनियमितता पाये जाने पर राजस्व व नगर पालिका अमले ने की कार्यवाही 


हम आपको बता दे कि सिवनी शहर में  स्थित पैथोलॉजी लैब द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायतें प्राप्त होने पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के अमले द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें संजीवनी पैथोलॉजी लैब एवं दीपिका पैथोलॉजी लैब में निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूल किए जाने, रेट लिस्ट का चस्पा ना किए जाने, प्रशिक्षित चिकित्सक का पैथोलॉजी लैब में उपस्थित ना होने की अनियमितता पाए जाने पर उक्त पैथोलॉजी लेब सील की गई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.