Type Here to Get Search Results !

पेयजल की समस्या का सामना आगामी समय में नगर वासियों को नहीं करना पड़ेगा-आलोक दुबे

पेयजल की समस्या का सामना आगामी समय में नगर वासियों को नहीं करना पड़ेगा-आलोक दुबे 

नगर में अब सुचारू रूप से आएगा पानी


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विगत 3 दिनों से सिवनी नगर में तकनीकि समस्याओं के चलते पानी की समस्या हो रही थी, पेयजल की समस्या का समाधान कराने के लिये 13 मई 2021 को नगर पालिका सिवनी के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ विधायक श्री दिनेश राय व भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने सुआखेड़ा, डब्ल्यूटीपी प्लांट श्रीवनी-बंडोल पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। 

2 एमएलडी पानी स्टोर किया जा सकेगा


उक्त जानकारी देते हुये भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने बताया कि बंडोल से पानी की सप्लाई सिवनी तक नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते सिवनी शहर की जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वहीं 13 मई को जल प्रदाय केंद्र सुआखेड़ा प्लांट एवं डब्ल्यूटीपी बंडोल प्लांट पहुंचकर वाटर सिस्टम का जायजा लिया। वहां से वाटर सप्लाई प्रारंभ हो गई है जिसके चलते जल्द ही नगर में जल प्रदाय कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही साथ विधायक ने बबरिया में रॉ वाटर स्टोरेज की व्यवस्था की है। जहां पर 2 एमएलडी पानी स्टोर किया जा सकेगा। 

नगर पालिका सीएमओ व कर्मचारी रहे मौजूद 

विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि आगामी समय में इस प्रकार की कोई समस्या का सामना नगर वासियों को नहीं करना पड़ेगा। इसके पश्चात यह दोनों नगर पालिका में एक आवश्यक बैठक के लिए निकले जहां पर आगामी समय की बारिश को देखते हुए सफाई व्यवस्था एवं पूरे नगर की सेनेटाईज किए जाने की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जल आपूर्ति की समस्या समाधान हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे, इंजीनियर संतोष तिवारी, जल शाखा के बॉबी तिवारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.