Type Here to Get Search Results !

क्षेत्रीय समस्याओं पर संवाद के साथ हर्रई खुर्सीपार घंसौर रोड में 24 पौधो का किया गया पौधारोपण

क्षेत्रीय समस्याओं पर संवाद के साथ हर्रई खुर्सीपार घंसौर रोड में 24 पौधो का किया गया पौधारोपण 


घंसौर। गोंडवाना समय।  

गोंडवाना विजन की गोंडवाना भूमि पर गोंडवाना  राजवंश के गण्डजीव सजग प्रहरियों द्वारा प्रकृति शक्ति को आराध्य मान कर प्रथम चरण में 24 पौधो का पौधारोपण किया गया। गोंडवाना विजन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, संस्कृति, साहित्य, संगठन, संविधान, कृषि, रोजगार, व्यापार, उद्योग की कल्पना पर आधारित है। जिला जबलपुर से ति. मोहन उइके जिला अध्यक्ष के साथ तिरू महेश कुमार वट्टी, गोंडवाना विजन, प्रदेश सचिव गोंडी भुमका प्रकोष्ठ गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश ने घंसौर क्षेत्र में पहुंचकर क्षेत्रिय कार्यकर्ताआअ‍ें व सामाजिक पदाधिकारियों से चर्चा किया। उक्त कार्यक्रम के संबंध में तिरू महेश कुमार वट्टी, गोंडवाना विजन, प्रदेश सचिव गोंडी भुमका प्रकोष्ठ गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश ने जानकारी देते हुये बताया कि यह स्वरूप गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन का आधार है। गोंडवाना साम्राज्य का स्वराज स्वशासन की रियासत सियासत विरासत गोंड गोंडी गोंडवाना एक समाज एक रिवाज एक आवाज बनाना है।

आदिवासियों पर अत्याचार ज्यादा हो रहे हैं


इस अवसर पर गोंडवाना के गढ़ घंसौर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तिरू देव लाल नेताम के अवतरण दिवस पर पुष्प गुच्छ और पूनल पीरो गमछा से सम्मान किया गया और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक दिवसीय मानव समाज को विकास की मुख्यधारा में शासन की योजनाओं का लाभ मिले। जल, जंगल, जमीन और जीवन के प्रदेश स्तरीय सैंकड़ों मामले आ रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन से यह मांग करते हैं कि प्रदत्त मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करे। वहीं आदिवासियों पर अत्याचार ज्यादा हो रहे हैं। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में आने वाला जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिसका आगामी भविष्य में जनसभा के माध्यम से भी निवारण करने का प्रयास किया जायेगा। सेमिनार के माध्यम से शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने हेतु प्रतिनिधि मंडल मिलकर समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उपस्थित पदाधिकारी गणों से भेंट वार्ता की गई।

किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा 

धूमा क्षेत्र से ति. गंगा मरावी ब्लाक अध्यक्ष लखनादौन, ति. मोहन कुमरे उपाध्यक्ष सिवनी ति. शौक लाल कुलस्ते, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना छात्र यूनियन, दुर्गेश उइके नर्मदा की पुकार, घंसौर ब्लाक से कुंवर शक्ति सिंह सिसौदिया प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा से मिलकर कृषि और किसानों की समस्यायों का समाधान योजना के अन्तर्गत कार्य किया जायेगा। ब्लाक अध्यक्ष ति. प्रकाश मरावी, प्रदेश प्रवक्ता गोवर्धन संग्राम ति. परसराम उइके सरपंच मानिकसरा, ति. चैत लाल भगदिया सरपंच बरगांव, आदि सैकड़ों सगापाड़ियों से भेंट वार्ता की गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.