Type Here to Get Search Results !

विजेन्द्र उईके बने सर्किल कमेटी खमरिया अध्यक्ष

विजेन्द्र उईके बने सर्किल कमेटी खमरिया अध्यक्ष 

गोंड समाज महासभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंड समाज महासभा जिला सिवनी में सर्किल कमेटी खमरिया का गठन एवं ब्लाक कमेटी सिवनी (युवा प्रकोष्ट) कार्यकारिणी विस्तार 21 जुलाई 2021 को ब्लॉक कमेटी सिवनी युवा प्रकोष्ठ एवं जिला कमेटी सिवनी की संक्षिप्त बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य रूप से सर्किल कमेटी खमरिया का गठन किया गया। जिसमें  तिरुमाल विजेंद्र उईके ग्राम-झील पिपरिया को सर्व सहमति से सर्किल कमेटी खमरिया का अध्यक्ष  एवं तिरुमाल सियाराम उईके ग्राम सीतापार को सर्किल कमेटी खमरिया का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

सिरजू उईके बने सिवनी युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष

ब्लॉक कमेटी सिवनी (युवा प्रकोष्ठ) कार्यकारिणी विस्तार करते हुये गोंड समाज महासभा ब्लॉक कमेटी सिवनी (युवा प्रकोष्ठ) की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तिरुमाल सिरजू उईके ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष, तिरुमाल मनोज उईके उपाध्यक्ष, तिरुमाल प्रमोद धुर्वे उपाध्यक्ष, तिरुमाल मोहन परते उपाध्यक्ष, तिरूमाल शिवकुमार मर्सकोले सचिव, तिरुमाल बसंत कुमार कुमरे सह सचिव, तिरुमाल कैलाश धुर्वे कोषाध्यक्ष,मनोनीत किए गए वहीं गोंड समाज महासभा के अध्यक्ष तिरू चित्तोड़ सिंह कुशराम द्वारा सभी नवनियुक्त मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुये नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.